घर घर जाकर प्रगणक ले रहे जनगणना की जानकारी. सक्ती नगर पालिका क्षेत्र में वृहद रूप से चालू हुआ जनगणना का अभियान

सक्ती – सक्ती नगर पालिका क्षेत्र के प्रत्येक सभी 18 वार्डों में प्रगणकों द्वारा घर-घर जाकर जनगणना संबंधी जानकारी एकत्रित की जा रही है। तथा जनगणना के काम में लगे कर्मचारियों द्वारा संबंधित परिवार के मुखिया से जहां मोबाइल के माध्यम से संपूर्ण जानकारी ऐप में डाउनलोड करवाई जा रही है। तो वहीं जनगणना को लेकर गर्मी के बावजूद कर्मचारी पूरी सजग़ता के साथ अपनी जिम्मेदारियो का निर्वहन करते देखे जा रहे हैं।एवं शक्ति जिला कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के दिशा निर्देशन में जहां इस काम को पूरी प्राथमिकता के आधार पर करने के दिशा निर्देश दिए गए हैं।तो वहीं विस्तृत जानकारी एक-एक परिवार की एकत्र कर उसे डाउनलोड किया जा रहा है। इस संबंध में वार्ड क्रमांक-06 के जनगणना के काम में लगे राजेश गबेल ने बताया कि उनके प्रभार वाले वार्ड में करीब 220 मकान है।जिनमें एक-एक मकान में जाकर इस कार्य को करेंगे तथा जनगणना के काम में जाने वाले प्रगणकों को भी संपूर्ण जानकारी देने की भी अपील की गई है. साथ ही बहुत से परिवारों ने पूर्व में मोबाइल के माध्यम से ही सुबह जनगणना संबंधी जानकारियां भर दी है। जिससे जनगणना में लगे कर्मचारियों को भी काफी आसानी हो रही है।


