Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
सक्ती

युक्तियुक्तकरण के तहत दूसरे दिन 298 शिक्षकों का किया गया काउंसलिंग

युक्तियुक्तकरण के तहत दूसरे दिन 298 शिक्षकों का किया गया काउंसलिंग kshititech

सक्ती –  छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के दिशा निर्देशन में कलेक्टर सक्ती अमृत विकास तोपनो एवं जिला पंचायत सक्ती के मुख्य कार्यपालन अधिकारी वासु जैन के मार्गदर्शन में दिनांक 03 जून 2025 को सक्ती जिले अंतर्गत अतिशेष शिक्षकों की काउंसलिंग संस्कार पब्लिक स्कूल हरेठी सक्ती में सम्पन्न हुई। जिसमे सहायक शिक्षक ई संवर्ग के 188 एवं व्याख्याता संवर्ग के 110 शिक्षकों की काउंसलिंग प्रक्रिया संपन्न हुई, काउंसलिंग प्रक्रिया में सबसे महत्वपूर्ण बात यह रही कि काउंसलिंग के पश्चात शिक्षकों को पदांकन आदेश जारी किये गये। काउंसलिंग प्रक्रिया निर्वाध रूप से सम्पन्न हुई, किसी प्रकार की कोई शिकायत काउंसलिंग प्रक्रिया को लेकर प्राप्त नहीं हुई। डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी विश्वास कुमार ने कलेक्टर के मार्गदर्शन पूरी प्रक्रिया के लिए पूर्व सभी तैयारी कर मौक ड्रिल कराई गई थी। काउंसलिंग प्रक्रिया 02 कक्षों में सम्पन्न हुई जिसमे प्रभारी अधिकारी कक्ष क्र.01- विद्याभूषण साव, तहसीलदार सक्ती, कक्ष क्र.02 में जाग्रिती आनंद नायब तहसीलदार सक्ती, शिक्षा विभाग के अधिकारी कर्मचारी शामिल रहें। काउंसलिंग प्रक्रिया को लेकर जिले के शिक्षकों में काफी उत्साह देखा गया। 03 जून 2025 को संस्कृत विषय व्याख्याता पद की काउंसलिंग पश्चात पदांकन आदेश मिलते ही डॉ रजनी चौधरी, व्याख्याता (एल.बी.) संस्कृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सपोस द्वारा पदांकित संस्था शासकीय हाईस्कूल सुखदा में कार्यभार ग्रहण किया गया जो इस प्रक्रिया की महत्पूर्ण कड़ी के रूप में देखा जा सकता है। जिला शिक्षा अधिकारी विश्वास कुमार द्वारा बताया गया की जिले में युक्तियुक्तकरण पश्चात कोई भी प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, हाईस्कूल व हायर सेकेण्डरी शाला शिक्षक विहीन व एकल शिक्षकीय नहीं होगी।