Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
सक्ती

सक्ती पुलिस ने दी महिलाओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी

नंदेलीभाटा में हुआ सुरक्षा संबंधी जानकारी को लेकर जन जागरूकता शिविर का आयोजन


सक्ती ‌। छत्तीसगढ़ शासन पुलिस विभाग के निर्देशानुसार समय-समय पर पुलिस द्वारा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर विशेष रूप से जन जागरूकता अभियान चलाया जाता है, इसी श्रृंखला में 23 अगस्त को पुलिस थाना सक्ती के अंतर्गत ग्राम पंचायत नंदेलीभाटा में महिला प्रधान आरक्षक बिंदुमती राज 383 एवम आरक्षक दिव्यांश गोंड द्वारा ग्रामीण महिलाओं की एक मीटिंग आयोजित कर महिलाओं को सुरक्षा संबंधी विभिन्न प्रकार की जानकारियां दी गई‌।

इस दौरान प्रधान आरक्षक बिंदुमती राज ने बताया कि पुलिस विभाग द्वारा निरंतर आप सभी को विभिन्न माध्यमों से सुरक्षा को लेकर जानकारी दी जाती है, तथा महिलाएं अपने मोबाइल फोन पर अभिव्यक्ति ऐप डाउनलोड करें, जिससे सुरक्षा संबंधी समस्त जानकारियां दी गई है इस दौरान ग्राम पंचायत नंदेलीभाटा की महिलाओं में भी पुलिस प्रशासन द्वारा की गई इस पहल को लेकर काफी उत्साह देखा गया तथा सभी ने इस कार्यक्रम में उपस्थित होकर जानकारी प्राप्त की।