श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १२२ वीं महाआरती में पंडित भागवत भूषण विजय शर्मा हुए शामिल


सक्ती – नगर के प्रसिद्ध श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार की १२२ वीं महाआरती में भागवत भूषण पंडित विजय शर्मा (जांजगीर ) परिवार सहित श्री सिद्ध हनुमान परिवार के साथ इक्यावन दीपों की महाआरती हनुमान लला को अर्पित किया। इन पलों में पुजारी ओम प्रकाश वैष्णव ने षष्ठोपचार पूजन आरती कराया तो वहीं नारायण प्रसाद मौर्य ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया तथा अमित तंबोली ने कार्यक्रम में फोटोग्राफी किया। आज पंडित विजय शर्मा ने कहा कि श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार की महाआरती में प्रभु कृपा से शामिल होकर गौरवान्वित हूं तथा श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार की महाआरती एक सामयिक एवं अनुकरणीय पहल है ,इस हेतु हनुमान परिवार के सभी सदस्य साधुवाद के पात्र हैं तो वहीं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने कहा कि महाआरती हिंदू जागरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है तथा इस धार्मिक पहल से सनातन संस्कृति का प्रवाह अविरल प्रवाहित हो रहा है। आज हनुमान जी को भोग प्रसाद यातायात थाना प्रभारी, पप्पू खर्रा एवं बृजेश शर्मा ने चढ़ाया गया तथा सुंदर काण्ड पाठ गीतेश पांडे, अमन डालमिया, आदित्य अग्रवाल श्रीमती पूनम ईश्वर साहू, एकांत बरेठ, साधेश्वर गबेल, यश देवांगन की ओर से कराया गया। आज सुबह का श्रृंगार राधे ट्रेडर्स तथा शाम का श्रृंगार दिल हरण देवांगन व सिंदूर अभिषेक राम गोपाल देवांगन, सावित्री यादव, नारायण लाल यादव ने किया। विदित हो कि श्री सिद्ध हनुमान परिवार की ओर से महाआरती का लाइव प्रसारण हमारे हनुमान यू ट्यूब चेनल से लाइव किया जा रहा है जिसका दर्शन लाभ चेनल को सबस्क्राइब कर प्राप्त कर सकते हैं।


