Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
सक्ती

02 दिवसीय जिला स्तरीय युवा उत्सव 11 और 12 दिसम्बर को

सक्ती – राज्य के युवाओं को कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में अधिक से अधिक अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से प्रति वर्ष के अनुसार इस वर्ष भी राज्य शासन द्वारा युवा उत्सव का अयोजन जिला एवं राज्य स्तर पर किया जाना है। जिला प्रशासन सक्ती एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा जिला स्तरीय युवा उत्सव वर्ष 2025-26 का आयोजन दिनांक 11 से 12 दिसम्बर 2025 तक जिला मुख्यालय सक्ती के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सक्ती में प्रातः 08 बजे से किया जावेगा। जिला स्तरीय युवा उत्सव में भाग लेने वाले प्रतिभागियों की आयुवर्ग 15 से 29 वर्ष एवं संगतकार की आयु 18 से 40 वर्ष निर्धारित किया गया है। एक प्रतिभागी को किसी भी स्तर के एक ही विधा में भाग लेने की पात्रता होगी। युवा उत्सव की विधाएं और संख्यात्मक जानकारी निम्नानुसार है- लोकनृत्य संख्या-10, पंथीनृत्य संख्या-10, सुआनृत्य संख्या-10, लोकगीत संख्या-10, कहानी लेखन संख्या-01, वाद-विवाद संख्या-02, नवाचार संख्या-02, राउत नाचा संख्या-10, करमानृत्य संख्या-10, पारंपारिक वेशभूषा संख्या-02, एकांकी नाटक संख्या-12, रॉकबैण्ड संख्या-10, चित्रकला संख्या-01, कविता लेखन संख्या-01 हैं। उक्त जिला स्तरीय युवा उत्सव में भाग लेने वाले इच्छुक प्रभिागियों को आयोजन पूर्व पंजीयन करवाना अनिवार्य है। जिले के इच्छुक प्रतिभागी या दल पंजीयन फार्म फोटोग्राफ आयु संबंधी दस्तावेज सहित जानकारी कार्यालय जिला खेल अधिकारी, खेल एवं युवा कल्याण सक्ती, सदर स्कूल सक्ती एवं अपने विकासखण्ड के विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में उपस्थित होकर कार्यालयीन समय में अंतिम तिथि 10 दिसम्बर 2025 तक अपना पंजीयन करा सकते है। अधिक जानकारी के लिए जिला खेल अधिकारी  हरि पटेल मो. नं. 9131465669 पर संपर्क कर सकते है।