Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
सक्ती

सक्ती के नंदेली भाटा मैदान में सर्व सनातन हिंदू पंचायत में पहुंचे हजारों सनातनी, धर्म परिवर्तन कर लेने वाले लोगों की हुई घर वापसी

सक्ती‌। शहर के नंदेली भाटा मैदान में 29 दिसंबर को सर्व सनातन हिंदू पंचायत विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें छत्तीसगढ़ प्रदेश के विभिन्न स्थानों से जहां हिंदुवादी संगठनों की दिग्गज हस्तियों ने पहुंच कर सनातन धर्म की रक्षा के लिए लोगों से आवाहन किया, तो वहीं इस कार्यक्रम के दौरान शक्ति जिले के विभिन्न स्थानों से हजारों की संख्या में लोग पहुंचे हुए थे तथा पूरा सक्ती शहर भगवा ध्वजों से नजर आ रहा था एवं नंदेलीभाटा मैदान में भी जहां पुलिस प्रशासन सैकड़ो की संख्या में तैनात थी,तो वही इस कार्यक्रम के दौरान सैकड़ो परिवारों की जिन्होंने धर्म परिवर्तन कर लिया था उनकी घर वापसी हुई तथा विधिवत उनके पैर धोकर कार्यक्रम में मौजूद हिंदू नेताओं ने उनकी वापसी कराई तथा पूरा परिसर जय श्री राम के श्रीघोष से गूंज उठा कार्यक्रम को सफल बनाने में जहां शक्ति जिले के विभिन्न हिंदू संगठनों के प्रमुख पदाधिकारी जुटे रहे, तो वहीं 28 दिसंबर की रात्रि हुई बारिश से पूरा परिसर जलमग्न हो गया था, जिसे रातों-रात आयोजक संस्था के सदस्यों द्वारा जी जान एक कर उसे व्यवस्थित किया गया तथा 29 दिसंबर की सुबह से ही जिले के विभिन्न स्थानों से लोग पहुंचने लगे थे एवं कार्यक्रम की भव्यता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने भी पार्किंग एवं जगह-जगह बेरीकेटिंग की हुई थी, तथा कार्यक्रम के दौरान जहां महिलाओं की भी भारी संख्या रही तो वही आयोजन को सफल बनाने में हिंदूवादी संगठन जोर-जोर से लगे रहे, शक्ति शहर में पहली बार ऐसा विराट हिंदू सम्मेलन देखने को मिला, जिसमें धर्म परिवर्तन कर लेने वालों की हिंदू धर्म में वापसी का कार्यक्रम हुआ तथा लोगों का कहना था कि अनेकों लोग लालच में आकर धर्म परिवर्तन कर लेते हैं, किंतु उन्हें पुनः हिंदू धर्म में वापस लाने का काम सतत चल रहा है ज्ञात हो की नवगठित शक्ति जिले में एवं शक्ति शहर में ईसाई मिशनरियों द्वारा जोर-जोर से धर्मांतरण का कार्य विगत एक लंबे अरसे से किया जा रहा है, तथा शक्ति विधानसभा, चंद्रपुर विधानसभा में अनेकों ऐसे स्थल है जहां भारी संख्या में वर्ष भर धर्मांतरण का कार्य चलता है, तथा गरीब परिवारों को प्रलोभन देकर उन्हें धर्मांतरण करवा दिया जाता है, तथा इसे देखते हुए शक्ति शहर में अनेकों बार हिंदूवादी संगठनों ने इसके खिलाफ आवाज भी उठाई,किंतु छत्तीसगढ़ प्रदेश में तत्कालीन कांग्रेस की सरकार में धर्मांतरण रोकने को लेकर कोई विशेष पहल शासन द्वारा नहीं हुई जिसके चलते लोगों ने धर्मांतरण कर लिया, किंतु अब प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार आने के बाद ऐसे क्षेत्रो को चिन्हांकित कर वहां बड़े व्यापक रूप से हिंदू सम्मेलनों का आयोजन कर धर्मांतरण कर लेने वाले परिवारों की फिर से हिंदू धर्म में वापसी करवाई जा रही है, तथा जिस स्थान पर 29 दिसंबर को शक्ति में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया इस जगह से लगकर ही तत्कालीन कांग्रेस की सरकार में मसीह समाज द्वारा चर्च बनाए जाने का भी प्रस्ताव लाये जाने की चर्चा जोरों से थी, जिसका हिंदूवादी संगठनों ने विरोध भी किया था।

सक्ती के नंदेली भाटा मैदान में सर्व सनातन हिंदू पंचायत में पहुंचे हजारों सनातनी, धर्म परिवर्तन कर लेने वाले लोगों की हुई घर वापसी kshititech
सक्ती के नंदेली भाटा मैदान में सर्व सनातन हिंदू पंचायत में पहुंचे हजारों सनातनी, धर्म परिवर्तन कर लेने वाले लोगों की हुई घर वापसी kshititech