कांग्रेस प्रत्याशी के विरोध में कार्य करने पर 6 वर्षों के लिए प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किये गए धर्मेंद्र सिंह


सक्ती – जिला कांग्रेस कमेटी सक्ती के जिला अध्यक्ष त्रिलोकचंद जायसवाल ने 14 नवंबर 2023 को पत्र जारी कर 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ कार्य करने एवं पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने के कारण धर्मेंद्र सिंह को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस इंडियन नेशनल कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है, ज्ञात हो की धर्मेंद्र सिंह वर्तमान में जनपद पंचायत सक्ती के सदस्य हैं एवं अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री राजा सुरेंद्र बहादुर सिंह के दत्तक पुत्र भी हैं, तथा विगत दिनों राजा सुरेंद्र बहादुर सिंह ने उनका राजतिलक किया था तथा उसके बाद से वे राजा धर्मेंद्र बहादुर सिंह के रूप में अपनी पहचान बनाए हुए थे, तथा वर्तमान में सक्ती विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-35 से कांग्रेस ने अपने अधिकृत प्रत्याशी के रूप में डॉक्टर चरणदास महंत को घोषित किया है,ज्ञात हो कि विगत कुछ महीनों से धर्मेंद्र सिंह के स्थानीय विधायक महंत जी से राजनैतिक मतभेद भी चल रहे थे।