सक्ती
विधान सभा अध्यक्ष डा चरण दास महन्त 9 सितम्बर को आयेंगे अखण्ड श्री रामनाम सप्ताह में


सक्ती । प्रतिवर्षआनुसार सक्ती नगर के कसेर पारा में 93 वा वर्ष मे अखण्ड रामनाम सप्ताह आयोजन किया गया है जिसमें गणेश पूजन कलश स्थापना एवम संकीर्तन प्रारभ 8 सितम्बर को होगा पूर्णाहूति एवम सहस्त्र धारा संकीर्तन महोत्सव 15 सितम्बर को होगा । सम्पूर्ण पूजन कार्य आचार्य श्री भोला शंकर तिवारी जी द्वारा किया जाएगा। रामसप्ताह कार्यकारिणी समिति द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य विधान सभा अध्यक्ष डा चरण दास महंत से मिलकर इस कार्यक्रम में आने का आग्रह किया गया जिसे डा महन्त ने निवेदन स्वीकार किया वे द्वारा 9 सितम्बर को शाम को आरती में शामिल होंगे उपरोक्त जानकारी विधान सभा अध्यक्ष डा चरण दास महंत के प्रतिनिधी नरेश गेवाड़ीन ने बताया।




