सक्ती एनएसयूआई ने किया रायगढ़ विश्वविद्यालय का घेराव


सक्ती – छात्र युवा नेता रवि गवेल पूर्व अध्यक्ष छात्र संघ सक्ती एवं नागेश्वर दिनकर एनएसयूआई अध्यक्ष सक्ति विधानसभा के नेतृत्व में शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया जिसमे छात्रो ने कुलसचिव को ज्ञापन सौंपा रवि गवेल ने बताया कि सक्ती के जे एल एन डिग्री कालेज मे अध्ययनरत बीए द्वितीय वर्ष के सभी छात्र- छात्राओं के परीक्षा परिणाम घोषित हुऐ थे जिसमे अधिकांश छात्र छात्राओं को एक- दो विषयों मे फेल कर दिया गया है जिसमे राजनीति विज्ञान विषय पर ज्यादातर छात्रों को शून्य या न्यूनतम नंबर दो/तीन/पांच नंबर दिया गया है सभी छात्रों को परीक्षा मे बेहतर परिणाम की उम्मीद थी जो छात्रों की मांग थी की उनकी उत्तर पुस्तिका की पुनः जांच हो यह जांचकर्ताओं की लापरवाही को प्रदर्शित करता है जो छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने कुलपति से मांग की है कि जिनकी लापरवाही से छात्रों का भविष्य अंधकार मे जा सकती हैं ऐसे जांचकर्ताओं पर सख्त कार्यवाही करते हुए सभी छात्रो की उत्तरपुस्तिका का पुनः जांच कराएं साथ ही यह जांच निशुल्क होनी चाहिए जिससे छात्रों को आर्थिक परेशानी ना हो एंव जल्द से जल्द पुनः परिणाम घोषित करें जिससे छात्र अगली कक्षा मे भर्ती ले सके एंव अपने आगे की पढ़ाई जारी रख सकें नागेश ने बताया कि एनएसयूआई सक्ती जिलाध्यक्ष खुशवंत चंद्रा के मार्गदर्शन मे प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे के दिशानिर्देश पर हम महाविद्यालय मे छात्र सहायता केन्द्र खोल कर बैठते है जहा यह समस्या सामने आई तब हमने विश्वविद्यालय मे छात्रों की मांग रखी
वही दूसरी ओर विश्वविद्यालय कुलसचिव ने आश्वासन दिया है कि आप सभी की मांगो को उच्च अधिकारियों के पास रखा जाऐगा एंव छात्र हित मे फैसला लिया जायेगा आश्वासन के बाद छात्रों ने अपना प्रदर्शन समाप्त किया कार्यक्रम मे जिला उपाध्यक्ष भावेश गवेल झझकेतन महासचिव सूरज सोनी सचिव सहित रोशन कुमार बरेठ धनेश्वर साहू ज्योति शर्मा उमा सहिस नम्रता कुर्रे विक्की यादव साहिल सहिस विद्या वैष्णव करन जांगड़े राहुल एश्वर्या राठौर पुर्णिमा उमा चन्द्रा रागिनी भट्ट अन्नपूर्णा मुस्कान दीपक रोशन प्रिया गबेल भगवती भारती चंचला कमलेश करीना रोशनी रंजनी खुशबू दीपलता नंदनी रेड़ूका कल्याणी कुसुमलता ऐश्वर्या रोशनी कविता उपाक्छी ज्योति दिव्या चंद्रकला सहित सैकड़ों छात्र छात्राएं विश्वविद्यालय पहुंचे।


