जिले में 23 से 25 नवंबर तक विभिन्न स्थानों पर प्लेसमेंट कैंप का होगा आयोजन

एसआईएस इंडिया लिमिटेड में सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर एवं सुरक्षा अधिकारियों की होगी भर्ती
सक्ती – जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एसआईएस इंडिया लिमिटेड द्वारा 23 से 25 नवंबर तक जिले के विभिन्न स्थानों पर प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा। इसके अंतर्गत सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर, सुरक्षा अधिकारी, एसआईटी एवं एस.एल.वी. पदों पर योग्यतानुसार भर्ती की जाएगी।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 23 नवंबर को जनपद पंचायत जैजैपुर, 24 नवंबर को शासकीय आईटीआई जैजैपुर तथा 25 नवंबर को शासकीय आईटीआई सक्ती में प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा। कैंप का समय सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित है। भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं एवं 12वीं उत्तीर्ण तथा आयु सीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को पद के अनुसार 15 हजार से 37 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इसके साथ ही वार्षिक वेतन वृद्धि, प्रमोशन, सरकारी पेंशन, पीएफ, ग्रेच्युटी, बोनस, मेडिकल सुविधा, इंश्योरेंस एवं बच्चों की पढ़ाई जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध रहेंगी।
इच्छुक अभ्यर्थी अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की छायाप्रति एवं दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ निर्धारित तिथि एवं स्थान पर उपस्थित होकर प्लेसमेंट कैंप में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9399383132 एवं 8103841655 पर संपर्क किया जा सकता है।
