सक्ती

जिला मुख्यालय सक्ती में ‘छड़, सीमेंट एवं भवन निर्माण सामग्री व्यापारी संघ’ का गठन

राजकुमार अग्रवाल बने अध्यक्ष, तो मयंक अग्रवाल को मिली कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी

व्यापारियों के हितों की रक्षा और शासन के समक्ष मांगें रखने के उद्देश्य से बना नया संगठन

जिला मुख्यालय सक्ती में 'छड़, सीमेंट एवं भवन निर्माण सामग्री व्यापारी संघ' का गठन kshititech

सक्ती –  जिला मुख्यालय सक्ती में छड़, सीमेंट और अन्य भवन निर्माण सामग्री का व्यवसाय करने वाले व्यापारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में व्यापार के सुचारू संचालन और भविष्य में व्यापारियों के हित में शासन के समक्ष विभिन्न मांगें रखने के लिए एक नए संगठन के गठन का प्रस्ताव रखा गया। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने इस प्रस्ताव पर अपनी सहमति जताते हुए सर्वसम्मति से नए संघ का गठन किया।
नवगठित संघ की कार्यकारिणी एवं पदाधिकारी
बैठक में सर्वसम्मति से प्रमुख पदाधिकारियों का चयन किया गया, जिसमें अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी राजकुमार अग्रवाल (शंकर सेल्स) को सौंपी गई है। इसके साथ ही अरुण रतेरिया (रतेरिया ट्रेडर्स) को उपाध्यक्ष और मयंक अग्रवाल (बालाजी ट्रेडर्स) को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। संघ के सुचारू संचालन के लिए एक मजबूत कार्यकारिणी का भी गठन किया गया है। इसमें नरेंद्र गवेल (तनिष्क ट्रेडर्स), योगेश अग्रवाल (श्री राम ट्रेडर्स), अंकित अग्रवाल (सिद्धिविनायक ट्रेडर्स), रवि मित्तल (मित्तल ट्रेडर्स), सागर अग्रवाल (कृष्ण स्टील), आदेश जिंदल (अनूप ट्रेडर्स), साहिल अग्रवाल (राधे ट्रेडर्स), रितेश अग्रवाल (डी.एम. सेल्स), देवेंद्र देवांगन (डी.के. सेल्स), जयदीप अग्रवाल (जगन्नाथ ट्रेडर्स), अंकित रतेरिया (रतेरिया सेल्स), अभिषेक अग्रवाल (बाबूलाल एंड संस), अंकित रतेरिया (ॐ ट्रेडर्स) तथा आशीष गर्ग (आशीष लोहा गोदाम) को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। इस अवसर पर जिला मुख्यालय के बड़ी संख्या में भवन निर्माण सामग्री विक्रेता उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने नवमनोनीत पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके कुशल नेतृत्व में यह संघ व्यापारियों की समस्याओं के समाधान में अहम भूमिका निभाएगा।

“व्यापारियों के हित में निरंतर कार्य करेगा संघ” – मयंक अग्रवाल
नए संगठन के गठन पर कोषाध्यक्ष मयंक अग्रवाल (बालाजी ट्रेडर्स) ने कहा कि पिछले कई महीनों से व्यापारियों द्वारा एक एकजुट मंच बनाने पर चर्चा की जा रही थी। वर्तमान समय में शासन के समक्ष व्यापारिक समस्याओं और मांगों को मजबूती से रखने के लिए एक संगठन की अत्यंत आवश्यकता थी। यह नवगठित संघ पूरी एकजुटता के साथ सदैव व्यापारियों के हित में कार्य करेगा।