सक्ती

दशहरा मेला घूमने गए युवक की बाइक चोरी, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

सक्ती – जैजैपुर ब्लॉक के ग्राम कांशीगढ़ में आयोजित दशहरा मेला देखने गए एक युवक की मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर जैजैपुर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम कांशीगढ़ निवासी भूपेन्द्र कुमार कहरा (28 वर्ष), जो गांव में ही च्वॉइस सेंटर चलाते हैं, सोमवार (2 नवंबर 2026) की रात करीब 9:00 बजे अपने भाई विजय कुमार और दोस्त ललित कुमार साहू के साथ दशहरा मेला घूमने गए थे। वे अपने बड़े भाई प्रहलाद कहरा के नाम पर पंजीकृत काले रंग की हीरो स्प्लेंडर प्रो मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 11 CK 2062) से मेला पहुंचे थे।
भूपेन्द्र ने अपनी बाइक को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की बाउंड्री वॉल के पास हैंडल लॉक करके खड़ी कर दी और मेला देखने चले गए। रात करीब 11:30 बजे जब वे वापस लौटे, तो मोटरसाइकिल उस जगह पर नहीं थी। आसपास काफी खोजबीन करने के बाद भी जब बाइक का कुछ पता नहीं चला, तो पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।
चोरी की गई पुरानी मोटरसाइकिल की कीमत लगभग 10,000 रुपये बताई जा रही है। जैजैपुर थाने के सहायक उपनिरीक्षक लालाराम खुटे ने बताया कि पीड़ित की मौखिक शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 303(1) के तहत एफआईआर संख्या 0293 दर्ज कर अज्ञात आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।