सक्ती

बिर्रा में धूमधाम से मनाई गई सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वी जयंती

सक्ती / बिर्रा- जनपद पंचायत बम्हनीडीह के अंतर्गत ग्राम पंचायत बिर्रा के कुर्मी भवन में 1 नवंबर दिन रविवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 151वीं जयंती समारोह श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन कुर्मी क्षत्रिय चेतना मंच, प्रबुद्ध भारती बिर्रा, कन्नौजिया कुर्मी ग्रामवासी एवं युवा संगठन के संयुक्त तत्वावधान में कुर्मी सामुदायिक भवन में किया गया।

इस संबंध में कुर्मी समाज के श्रेष्ठ सदस्य बुद्धेश्वर कश्यप ने बताया कि प्रमुखजनों, विशिष्ट अतिथियों एवं ग्रामवासियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर वक्ताओं ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए उनके राष्ट्र निर्माण, सामाजिक एकता और अखंड भारत के निर्माण में दिए गए योगदान पर प्रकाश डाला गया।
मोहनलाल कश्यप ने सरदार पटेल के जीवन एवं उनके आदर्शों पर विस्तार से प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि देव नारायण कश्यप ने सामाजिक एकीकरण एवं कुर्मी चेतना पंचांग के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।
इस अवसर पर डॉ. हेमंत कश्यप द्वारा युवा संगठन के तत्वावधान में नवनियुक्त अध्यक्ष विष्णु अवतार कश्यप को शपथ ग्रहण कराया गया। साथ ही पूर्व अध्यक्ष द्वारा नवनियुक्त अध्यक्ष को पदभार सौंपा गया।
समारोह में ग्राम बिर्रा से मणिलाल कश्यप, अवध बिहारी कश्यप,क्रांति कश्यप,संतोष कश्यप,प्रमोद कश्यप,जयराम कश्यप,खोगेंद्र कश्यप,राम सेवक कश्यप,धनेश कश्यप,तेजराम कश्यप,नेतराम कश्यप,फेकू राम कश्यप,लक्ष्मी कश्यप,हीरालाल कश्यप,उमाशंकर कश्यप,शशि भूषण कश्यप,रामकुमार कश्यप,श्रवण कश्यप, भरत कश्यप,माखन कश्यप ,पंचराम कश्यप,मनी कश्यप, अभिराम कश्यप,महाराम कश्यप, धनेश्वर कश्यप,मनोज कुमार तिवारी आदि ने सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के अंत में खमहन कश्यप एवं पिताम्बर कश्यप ने उपस्थित अतिथियों, समाजजनों एवं ग्रामवासियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।कार्यक्रम संचालन प्रबुद्घ भारती बिर्रा के अध्यक्ष बुद्धेश्वर कश्यप ने किया।
इस आयोजन के माध्यम से सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे एवं समाज की संगठित शक्ति को मजबूत करने का संदेश दिया गया।