सक्ती

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 02 नवम्बर को कलेक्ट्रेट के समीप जेठा ग्राउंड में होगा जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम का आयोजन

सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह के मुख्य आतिथ्य में होगा जिला स्तरीय राज्योत्सव समारोह

शाम 5 बजे राज्योत्सव समारोह का होगा शुभारंभ

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 02 नवम्बर को कलेक्ट्रेट के समीप जेठा ग्राउंड में होगा जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम का आयोजन kshititech
छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 02 नवम्बर को कलेक्ट्रेट के समीप जेठा ग्राउंड में होगा जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम का आयोजन kshititech

सक्ती – छत्तीसगढ़ राज्य के स्थापना दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट कार्यालय के समीप स्थित जेठा ग्राउंड में 02 नवम्बर 2026 को जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह होंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ शाम 5 बजे से होगा।
         कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि नेता प्रतिपक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा व विधायक विधानसभा क्षेत्र सक्ती डॉ. चरण दास महंत, विधायक चंद्रपुर रामकुमार यादव, विधायक जैजैपुर बालेश्वर साहू, जिला पंचायत सक्ती अध्यक्ष श्रीमती द्रौपदी कीर्तन चंद्रा, जनपद पंचायत सक्ती अध्यक्ष श्रीमती नीतू ऋषि राय, ग्राम पंचायत सकरेली (बा) सरपंच गोवर्धन सिंह गोंड होंगे।

राज्योत्सव कार्यक्रम की रूपरेखा –

     राज्योत्सव कार्यक्रम के अवसर पर जिले में 02 नवम्बर को सायं 5 बजे से जिला स्तरीय राज्योत्सव समारोह का शुभारंभ होगा। इस अवसर पर विभागीय प्रदर्शनी एवं स्थानीय लोक कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। साथ ही इस अवसर पर बच्चों के लिए मेले का आयोजन भी किया जाएगा।