मल्दा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, छ.ग. स्थापना दिवस एवं पूर्व जिपं सभापति सीमा शुक्ला की पुण्यतिथि पर जुटे ग्रामीण


सक्ती /बिर्रा – जनपद पंचायत जैजैपुर के अंतर्गत गौरव ग्राम पंचायत मल्दा के तत्वाधान में 1 नवंबर दिन रविवार को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस एवं स्वर्गीय श्रीमती सीमा शुक्ला भूतपूर्व जिला पंचायत सभापति के पुण्यतिथि के अवसर पर शुक्ला हॉस्पिटल बिर्रा के चिकित्सकों के द्वारा ग्राम मल्दा में नि:शुल्क स्वास्थ्य एवं चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें ग्राम मल्दा एवं आस पास के अन्य गाँव के 62 मरीजों ने लाभ उठाए । इस शिविर में मुख्य रूप से स्त्री रोग विभाग , मेडिसिन विभाग एवं अन्य माताओ ने इस शिविर का लाभ लिया । इस शिविर में नि शुल्क खून जांच ,बीपी शुगर जांच एवं नि शुल्क दवा भी ग्रामीणों को वितरण किया गया है।
इस शिविर में मुख्य रूप से डॉ. शुभम शुक्ला, डॉ. विजय हांडे, डॉ. आकृति शुक्ला, डॉ. प्रकाश कुमार, श्रवण कुमार, रामावतार, सोम केवट, भोला कश्यप, राकेश पटेल, पल्लवी तिवारी, सुनील यादव, ललित केवट, माधव पटेल सहित ग्राम पंचायत मल्दा के सरपंच शशि लाला रामभगत मित्तल एवं वार्ड सदस्यों ने अपने सेवाएँ प्रदान किए। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस एवं स्वर्गीय श्रीमती सीमा शुक्ला भूतपूर्व जिला पंचायत सभापति के पुण्यतिथि के अवसर पर निशुल्क स्वास्थ्य परामर्श एवं चिकित्सा शिविर को संबोधित करते हुए डॉ. शुभम शुक्ला ने कहा कि इस शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। जिससे वे अपने स्वास्थ्य को लेकर बेहतर तरीक़े से अपनी जीवन व्यतीत कर सके। इसके साथ ही ग्राम पंचायत मल्दा के सरपंच शशि लाला रामभगत मित्तल को दिल से आभार व्यक्त करते हुए उनके द्वारा आयोजित शिविर का आभार व्यक्त किया है।
इस नि:शुल्क स्वास्थ्य एवं चिकित्सा परामर्श शिविर में गौरव ग्राम पंचायत मल्दा के प्रथम नागरिक एवं सरपंच शशि लाला राम भगत मित्तल , डॉ. शुभम शुक्ला, डॉ. विजय हांडे, डॉ. आकृति शुक्ला, डॉ. प्रकाश कुमार, श्रवण कुमार, रामावतार, सोम केवट, भोला कश्यप, राकेश पटेल, पल्लवी तिवारी, सुनील यादव, ललित केवट, माधव पटेल आदि के अलावा ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
