3 दिसंबर से 7 दिसंबर तक बिलासपुर में होगा विकलांगों के लिए निशुल्क प्रभा फूट कृत्रिम पैर वितरण शिविर का आयोजन


सक्ती – रोटरी क्लब ऑफ़ बिलासपुर रोटरी क्लब ऑफ़ बिलासपुर क्वीन्स एवं अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद् द्वारा निःशुल्क “प्रभा फुट” कृत्रिम पैर वितरण शिविर का भव्य आयोजन आगामी 3 दिसंबर से 7 दिसंबर तक किया गया है उपरोक्त जानकारी देते हुए अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद के राष्ट्रीय पदाधिकारी मदन मोहन अग्रवाल बिलासपुर ने बताया कि उपरोक्त शिविर का आयोजन रो. शरद शेठ, रोटरी क्लब ऑफ़ जामनगर रो. पवन नालोटिया, रोटरी क्लब ऑफ़ बिलासपुर पी. आर. वाधर आर्टिफिशियल लिंब सेंटर, भावनगर (A unit of K L Institute for the Deaf) के मार्गदर्शन में किया गया है
शिविर में होगा इन विकलांगों का उपचार
बिलासपुर में होने वाले निशुल्क कृत्रिम पैर प्रत्यारोपण शिविर में घुटने के निचे से, या घुटने के ऊपर से जिसका पैर कटा हो ऐसे लोगो को, पेटेंटेड डिजाईन वाला “प्रभा-फुट” कृत्रिम पैर बिलकुल निःशुल्क दिया जाएगाप्रभा-फुट लगाने के पश्चात लाभार्थी वैशाखी एवं सहारे के बगैर चल सकेंगे।पालथी मार के जमीन पर बैठ सकेंगे।आसानी से सीडी चढ़ सकेंगे।सायकल चला सकेंगे
शिविर में विकलांगों के लिए इन दस्तावेजों की होगी आवश्यकता
बिलासपुर में आयोजित शिविर का लाभ लेने के लिए विकलांगों को अग्रिम पंजीकरण आवश्यक होगा तथा माप केवल एक दिन 3 दिसंबर को ही होगा। 3 दिसंबर को आने वाले विकलांगों को ही निशुल्क कृत्रिम पैर प्रत्यारोपण शिविर का लाभ मिलेगा। एवं विकलांगों को अपना आधार कार्ड – दोनों तरफ का फोटो
मोबाईल नंबर आयोजन समिति के सदस्यश्री डी पी गुप्ता 9425535202।श्रीमति भारती सालुंके 9098180080। पवन नालोटिया 9229222933 के पास भेजना होगा एवं संस्था को जानकारी प्राप्त होने पर पंजीकृत लाभार्थी को मोबाईल पर अधिक सूचना दी जायेगी पंजीकृत लाभार्थी को स्व-खर्च से आना होगा केम्प : 3-12-26 से 7-12-26 : 3-12 को माप और 6/7-12 को फिटिंग और ट्रेनिंग होगी तथा उपरोक्त कार्यक्रम का आयोजन गीता देवी – रामचंद अग्रवाल विकलांग अस्पताल अनुसंधान एवं निःशुल्क सेवा केन्द्रः सीपत रोड, कोनी बाइपास, मोपका, बिलासपुर (छ.ग.) में किया गया है
कार्यक्रम इनके संयोजक में होगा संपन्न
निशुल्क कृत्रिम पैर प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन आयोजक रोटे. अमित चक्रबर्ती प्रेसिडेंट [26-27]। रोटरी क्लब ऑफ़ बिलासपुर।रोटे. भारती सालुंके प्रेसिडेंट [26-27]। रोटरी क्लब ऑफ़ बिलासपुर क्वीनस।डॉ. विनय कुमार पाठक राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद बिलासपुर के संयोजकत्व में संपन्न होगा।
