श्री श्री हनुमान मंदिर की 176 में महा आरती में पंडित सुशांत शुक्ला हुए शामिल


सक्ती- श्री सिद्ध हनुमान मंदिर सक्ती की 176 वीं महाआरती में महाआरती में मंदिर परिवार की संध्या वैष्णव, लता ग़बेल,प्रेमलता जायसवाल, पुष्प निर्मलकर, आंचल देवांगन आदि के साथ नारी शक्तियों ने दीप प्रज्ज्वलन किया तो वहीं पंडित सुशांत शुक्ला ने हनुमान परिवार के सदस्यों के साथ 51 दीपों की महाआरती हनुमान लला को समर्पित किया । इस अवसर पर पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव ने हनुमान लला का श्रृंगार पूजन के साथ आरती संपन्न कराया तो वहीं कोंडके मौर्य ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया तथा फोटोग्राफी अमित तंबोली ने किया।
इस अवसर पर पंडित सुशांत शुक्ला विधायक बेलतरा ने बताया कि हनुमान लला की महाआरती में शामिल होने का सौभाग्य मिला है जिसके लिए हनुमान परिवार के प्रति साधुवाद व्यक्त करता हूं तो वहीं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय सिंह पटेल ने बताया कि महाआरती सनातन संस्कृति सशक्तिकरण की दिशा में सकारात्मल पहल है।
आज सुबह का श्रृंगार– महक शुक्ला शाम का श्रृंगार नवरतन पटेल के द्वारा कराया गया तथा प्रसाद व्यवस्था –यातायात थाना सक्ति, अमित तंबोली ने चढ़ाया। सिंदुराभिषेक सावित्री यादव, रामगोपाल देवांगन, लीना विकास बरेठ, नितिन, अन्नपूर्णा, प्रत्यूषा पद्माक्ष सोनी ने कराया तो वहीं सुंदर कांड पाठ – निधि राहुल, एकांश बरेठ, आदित्य अग्रवाल, गीतेश पांडे ने करवाया।
आज इन पलों में मुख्य अतिथि सुशांत शुक्ला के साथ आयुष शर्मा जिला पंचायत सदस्य, विकास शर्मा जांजगीर, किशन शर्मा, मुकेश अग्रवाल की गरिमामय उपस्थिति रही।
