सक्ती
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैजैपुर सहित विभिन्न स्थलों पर गूंजा सेवा और संकल्प का संदेश


सक्ती – सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले में आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम को लेकर नागरिकों में उत्साह और उमंग का वातावरण रहा। जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैजैपुर सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर दीप प्रज्वलित कर सेवा, समर्पण एवं जनकल्याण के संकल्प के साथ कार्यक्रम में सहभागिता निभाई गई। ‘आशीर्वाद का दीया’ के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैजैपुर में दीप प्रज्वलित किए गए, जिससे परिसर प्रकाशमय हो उठा और वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा एवं सेवा भावना का संचार हुआ। कार्यक्रम के माध्यम से जिलेभर में सामूहिक सहभागिता, सेवा, समर्पण और जनकल्याण की भावना का संदेश जन-जन तक पहुंचा। विभिन्न स्थलों पर एक साथ प्रज्वलित हुए दीपों ने जिले में एकजुटता और सकारात्मक संकल्प की भावना को और मजबूत किया।
