सक्ती

प्रयास परीक्षा 2026-27 में तीन विद्यार्थियों का चयन

सक्ती / बिर्रा – विकासखंड जैजैपुर के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय धमनी के तीन विद्यार्थी ने प्रयास परीक्षा 2026-27 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। इस सत्र में विद्यालय के तीन विद्यार्थियों का चयन हुआ है। चयनित विद्यार्थियों में खुशी ख़टर्जी, पिता केशव प्रसाद ख़टर्जी एवं यश कुमार ख़टर्जी, पिता सत्यनारायण ख़टर्जी का प्रयास परीक्षा में चयन हुआ है। वहीं कु. महिमा कोयल, पिता मूलचंद कोयल का भी प्रतीक्षा सूची में चयन हुआ है। विद्यालय परिवार ने तीनों होनहार विद्यार्थियों को इस उपलब्धि पर बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शिक्षकों ने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, लगन और निरंतर मार्गदर्शन का यह सुखद परिणाम है।
विद्यार्थियों की इस सफलता में विशेष मार्गदर्शन देने वाले शिक्षक जगजीवन प्रसाद जांगड़े, मनीष दास बैरागी, संजय कुमार तांजय एवं हेरोद कुमार भारद्वाज का महत्वपूर्ण योगदान रहा। विद्यालय के प्रधान पाठक टिकेश्वर प्रसाद दुबे ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यालय के लिए गौरव का विषय है तथा अन्य विद्यार्थियों को भी इससे प्रेरणा मिलेगी। तीन विद्यार्थियों के चयन से विद्यालय में हर्ष का माहौल है।