शुक्ला इंटरनेशनल स्कूल में मनाया जाएगा शिक्षक दिवस

सक्ती-/बिर्रा- विकासखंड बम्हनीडीह के अंतर्गत शुक्ला इंटरनेशनल इंग्लिश मीडियम स्कूल बिर्रा में 5 सितंबर दिन शनिवार को सुबह 10:00 बजे से शिक्षक दिवस कार्यक्रम का आयोजन रखा गया है। इस संबंध में शुक्ला इंटरनेशनल इंग्लिश मीडियम स्कूल बिर्रा के संचालक डॉक्टर प्रियंका शुक्ला ने बताई कि स्कूल परिसर में 5 सितंबर दिन शनिवार को सुबह 10:00 बजे से हमारे देश भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति एवं महान शिक्षक सर्वपल्ली डॉक्टर राधाकृष्णन के जन्मदिन के शुभ अवसर पर 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मनोज कुमार तिवारी संचालक शारदा संगीत महाविद्यालय बिर्रा होंगे। कार्यक्रम के अध्यक्षता एमएल साहू सेवानिवृत वरिष्ठ शिक्षक करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में रामकिशोर देवांगन संकुल समन्वयक संकुल केंद्र बिर्रा उपस्थित रहेंगे। शुक्ला इंटरनेशनल इंग्लिश मीडियम विद्यालय परिवार के द्वारा आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है।
