हादसों का हॉटस्पॉट बना राज्य मार्ग , उभरे ब्रेकरों से रोज गिर रहे लोग


सक्ती /बिर्रा- बिर्रा से सिलादेही और केरा होते हुए शिवरीनारायण तक राज्य मार्ग की बदहाल स्थिति अब लोगों की जान पर भारी पड़ने लगी है। सड़क पर बने बड़े बड़े गहरे जानलेवा नुमा गड्ढे और उभरकर खतरनाक ब्रेकर का रूप ले चुके हिस्से रोजाना दुर्घटनाओं को न्योता दे रहे हैं। लेकिन जिम्मेदार विभाग के अधिकारी आंख मूंदे बैठा है। जिसके कारण इस राज्य मार्ग में रोजाना चलने वाले वाहन चालकों को बेवजह भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
गौरतलब है कि जांजगीर चांपा जिला के लोक निर्माण विभाग संभाग जांजगीर चांपा के अंतर्गत बिर्रा से सिलादेही और केरा होते हुए शिवरीनारायण तक इस राज्य मार्ग की हालत बहुत ज्यादा जर्जर हो चुकी है। इस राज्य मार्ग में जगह-जगह अनगिनत बड़े-बड़े जानलेवा नुमा गड्ढे दिखाई दे रहे हैं। इस राज्य मार्ग की बदहाल स्थिति अब लोगों की जान पर भारी पड़ने लगी है। सड़क पर बने बड़े बड़े गहरे जानलेवा नुमा गड्ढे और उभरकर खतरनाक ब्रेकर का रूप ले चुके हिस्से रोजाना दुर्घटनाओं को न्योता दे रहे हैं। लेकिन जिम्मेदार विभाग के अधिकारी आंख मूंदे बैठा है। जिसके हालत यह है कि कई स्थानों पर सड़क से लोहे की सरिया तक बाहर निकल आई है, जो किसी भी समय बड़े हादसे का कारण बन सकती है। इस राज्य मार्ग में रोजाना हजारों की तादाद में छोटे बड़े वाहन आते जाते हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार इस राज्य मार्ग पर आए दिन दोपहिया और चारपहिया वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। उभरे हुए ब्रेकर और गड्ढों के कारण कई लोग गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं, वहीं कई लोगों की मौत होने की भी चर्चा क्षेत्र में है। इसके बावजूद सड़क की मरम्मत को लेकर जिम्मेदार अधिकारियों की उदासीनता सवालों के घेरे में है। बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भर जाने से खतरा कई गुना बढ़ जाता है। वाहन चालकों को सड़क और गड्ढे में फर्क तक नजर नहीं आता है। जिसके कारण अचानक वाहन अनियंत्रित होकर गिर जाते हैं। क्षेत्रवासियों का कहना है कि विभाग शायद किसी और बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है। इस राज्य मार्ग में आने जाने वाले राहगीरों और स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायतों और दुर्घटनाओं के बाद भी केवल आश्वासन दिए जा रहे हैं, जबकि जमीनी स्तर पर कोई ठोस सुधार कार्य दिखाई नहीं दे रहा। करोड़ों रुपये खर्च होने के दावों के बीच सड़क की यह दुर्दशा निर्माण और रखरखाव व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर रही है। फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब सड़क पर रोज हादसे हो रहे हैं, तब जिम्मेदारों की जवाबदेही आखिर तय कब होगी? यदि समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं हुई तो यह राज्यमार्ग आने वाले दिनों में और अधिक जानलेवा साबित हो सकता है। बिर्रा से सिलादेही और केरा होते हुए शिवरीनारायण तक इस राज्य मार्ग की स्थिति बहुत ज्यादा जर्जर हो चुकी है। जिसके कारण रोजाना चलने वाले वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
बहरहाल कारण चाहे जो भी हो लेकिन इस राज्य मार्ग में रोजाना चलने वाले राहगीरों को बेवजह भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
बरसात समाप्त होने के बाद उभरे हुए हिस्सों को समतल किया जाएगा तथा क्षतिग्रस्त सड़क पर डामरीकरण कराया जाएगा।
एम एल घृतलहरे
उप अभियंता
लोक निर्माण विभाग
