सत्र 2026-27 की प्रथम इंटर स्कूल वाद-विवाद प्रतियोगिता चन्द्रहासिनी विद्यापीठ मिरौनी में आयोजित

सक्ती – हब आंफ लर्निंग के बैनर तले सत्र 2026-27 की प्रथम इंटर स्कूल वाद-विवाद प्रतियोगिता चन्द्रहासिनी विद्यापीठ मिरौनी में आयोजित की गई इस प्रतियोगिता को दो वर्गों में विभाजित किया गया था प्रथम वर्ग में कक्षा छठवीं से आठवीं तक के कक्षाओं के विद्यार्थियों के मध्य व दुसरे वर्ग में कक्षा नवमी व दसवीं के विद्यार्थियों के मध्य यह प्रतियोगिता हुई। इस प्रतियोगिता में सर्वोदय पब्लिक स्कूल हीरापुर चन्द्रपुर, चन्द्रहासिनी विद्यापीठ मिरौनी और श्री कृष्णा पब्लिक स्कूल डभरा के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रथम वर्ग में कक्षा छठवीं से आठवीं तक में वर्तमान में मोबाईल फोन – वरदान या अभिशाप इस विषय पर और दुसरे वर्ग में कक्षा नवमी व दसवीं तक “Are Marks Only a True Measure of Intelligence?” इस विषय पर विद्यार्थियों को इनके पक्ष और विपक्ष में 5 मिनट के निर्धारित समयावधि में अपने विचार निर्णायकों के समक्ष रखने थे । वहीं इस प्रतियोगिता में प्रथम वर्ग में वर्तमान में मोबाईल फोन – वरदान या अभिशाप विषय पर सौम्या अग्रवाल ने इसके पक्ष में अपना विचार रखकर प्रथम स्थान हासिल किया व इसके विपक्ष में भी अनिशा पटेल ने अपना विचार रखकर प्रथम स्थान बनाया वही दुसरे वर्ग में साई विसालात्ची ने इसके पक्ष में अपना विचार रखकर प्रथम स्थान हासिल किया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के संचालक गण एवं प्राचार्य डाॅ आर के पण्डा ने बधाई संदेश देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की साथ ही विद्यालय के प्राचार्य जी ने यह बात बताई की सर्वोदय पब्लिक स्कूल में शिक्षा के साथ विद्यार्थियों के चहुँमुखी विकास पर ध्यान दिया जाता है इसलिए विद्यार्थीगण सभी प्रकार के प्रतियोगिताओं में भाग लेकर प्रथम स्थान अर्जित कर पाते हैं।
