सक्ती

सक्ती की बिटिया याशिका क्षत्रिय ने सीएस 2026 की परीक्षा में हासिल की सफलता

शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी राकेश कुमार क्षत्रिय की मेधावी बिटिया है याशिका, ऑल इंडिया लेवल पर हासिल किया सातवां रैंक

सक्ती की बिटिया याशिका क्षत्रिय ने सीएस 2026 की परीक्षा में हासिल की सफलता kshititech

सक्ती –  सक्ती शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी नवधा चौक निवासी राकेश प्रोविजन स्टोर के संचालक राकेश कुमार क्षत्रिय की मेधावी बिटिया याशिका क्षत्रिय ने 25 अगस्त 2026 को घोषित की कंपनी सेक्रेटरी के परीक्षा परिणामों में सफलता अर्जित कर पूरे शहर को गौरवान्वित किया है। तथा याशिका की सफलता पर जहां पूरा परिवार हर्षित है। तो वही उनकी सफलता पर पूज्य सिंधी पंचायत सहित विभिन्न संगठनों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। वही यशिका का भी कहना है कि वे कंपनी सेक्रेटरी के माध्यम से राष्ट्र की सेवा करना चाहती हैं। तथा आगे और पढ़ाई करना चाहती हैं। याशिका क्षत्रिय सक्ती शहर के प्रतिष्ठित नागरिक पूज्य सिंधी पंचायत के पूर्व अध्यक्ष। संरक्षक समाजसेवी राधाकिशन क्षत्रिय की पोती एवं रवि कुमार क्षत्रिय, राजेश क्षत्रिय, रतन क्षत्रिय की भतीजी है. याशिका ने सीएस की परीक्षा में ऑल इंडिया लेवल पर सातवां रैंक हासिल किया है।