सक्ती

कांग्रेस संगठन की गतिविधियों में प्रदेश में अग्रणी बना सक्ती जिला

जिलाध्यक्ष रश्मि गबेल के सफलतम एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

कांग्रेस संगठन की गतिविधियों में प्रदेश में अग्रणी बना सक्ती जिला kshititech

सक्ती –   प्रदेश कांग्रेस संगठन में नवगठित सक्ती जिले ने संगठनात्मक गतिविधियों और पार्टी द्वारा निर्देशित कार्यक्रमों के सफलतापूर्वक क्रियान्वयन में पूरे राज्य में एक अग्रणी जिले के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की है। कांग्रेस पार्टी की दशकों से सक्रिय कार्यकर्ता रहीं श्रीमती रश्मि गबेल को एक वर्ष पूर्व सक्ती जिला कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। अपने कार्यकाल का एक वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर जिले भर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
विपक्ष में रहते हुए भी सक्रियता से निभाई जिम्मेदारी
पार्टी सूत्रों के अनुसार, राज्य में विपक्षी दल की जिलाध्यक्ष होने के बावजूद श्रीमती रश्मि गबेल ने पदभार ग्रहण करने के बाद से ही पूरी सक्रियता और सजगता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में उन्होंने जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को एकजुट किया। सभी कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं के कंधे से कंधा मिलाकर काम करने की बदौलत आज सक्ती जिला संगठन के मामले में प्रदेश भर में मिसाल बना है।
एक-एक कार्यकर्ता की मेहनत से मजबूत हुआ संगठन : रश्मि गबेल
कार्यकाल के एक वर्ष पूर्ण होने पर जिलाध्यक्ष रश्मि गबेल ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आज सक्ती जिले में कांग्रेस एक बेहद मजबूत संगठन के रूप में कार्य कर रही है और यह केवल पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता की कड़ी मेहनत एवं कर्तव्यनिष्ठा से ही संभव हो पाया है। उन्होंने विश्वास जताया कि कार्यकर्ताओं की यही सक्रियता और जनता का विश्वास आगामी 2028 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को छत्तीसगढ़ की सत्ता में फिर से वापस लाएगा।