सक्ती

थाना चंद्रपुर क़े ₹96,000 उठाईगीरी के प्रकरण में 01 शातिर नट गिरफ्तार

चंद्रपुर में बाइक की डिक्की से उड़ाए थे पैसे, पूछताछ में सक्ती की चेन झपटमारी की वारदात भी कबूली, ₹10000 नगद बरामद

सक्ती- थाना चन्द्रपुर एवं साइबर टीम सक्ती पुलिस द्वारा उठाइगिरी के प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को पकड़ने में सफलता प्राप्त की गई है। प्रकरण में चोरी गए मशरूका को बरामद किया गया है।

घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 03.11.2026 को प्रार्थी थाना चन्द्रपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 02/11/2026 को जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित बिलासपुर शाखा चंद्रपुर गया था बैंक से 1 लाख रूपए निकाला और अपने मोटर सायकल की डिक्की मे काले रंग की पन्नी में 96,000/-रूपए को रखा औऱ 4,000/- को अपने जेब में रखा और अपने घर की तरफ जाने लगा रास्ते में डॉक्टर से दवाई लिखवा कर अपने मोटर सायकल को माधव मेडिकल क़े पास खड़ी कर दवाई लेने गया वापस आया तो अपने मोटर सायकल की डिक्की को खुला पाया चेक किया तो उसमे रखे पैसे नहीं मिला तब उसने थाना चंद्रपुर में रिपोर्ट किया रिपोर्ट दर्ज कराया जिस पर थाना में अपराध क्रमांक 125/2026 धारा 303 (2) बीएनएस-2023 के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सक्ती प्रफुल्ल ठाकुर, अति. पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी चद्रपुर/डभरा क़े मार्गदर्शन में थाना चंद्रपुर और साइबर सेल सक्ती की टीम क़े द्वारा तत्परता से घटना दिनांक से ही लगातार क्षेत्रों की सीसीटीव्ही फुटेज का अवलोकन किया एवं घटना स्थल का अवलोकन किया गया, इस दौरान सुचना मिली की इस घटना को अंजाम देने वाले शातिर नट अंबिकापुर क्षेत्र में देखे गए हैं जो किसी वारदात को अंजाम देने क़े लिए रेकी कर रहे हैं उक्त सुचना क़े आधार पर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना चन्द्रपुर प्रभारी प्रशिक्षु उप निरी. राहुल बाजपेयी एंव सायबर सेल प्रभारी उप निरी. समीर डुंगडुंग, आर. फारूक खान, अलेक्सिस मिंज, गोपाल साहू की संयुक्त टीम को गठित कर अंबिकापुर रवाना किया गया संयुक्त टीम द्वारा आरोपी के संबंध में जानकारी एकत्र कर आरोपी मंजय नट पिता कान्हा नट निवासी पत्थलगांव जशपुर को पकड़ने में सफलता मिली। आरोपी से पूछताछ कर अपने कथन में जुर्म स्वीकार बताया कि अपने साथी के साथ चन्द्रपुर, लटेसरा माधव मेडिकल के पास प्रार्थी के मोटर सायकल की डिक्की में रखे 96,000/-रू. की उठाईगिरी करना बताया एवं सितम्बर माह 2025 में सक्ती शहर से एक महिला के सोने के चैन को झपटमारी किया करना बताया तथा इससे पूर्व भी आरोपी के खिलाफ मध्यप्रदेश, ओडिशा में चोरी व लूट के प्रकरण दर्ज है।

आरोपी का पूर्ण नाम, पता
मंजय नट पिता कान्हाराम नट उम्र 34 वर्ष निवासी दीवानपुर थाना पत्थलगांव जिला जशपुर (छ.ग.)

बरामद मशरूका का विवरण:- ₹10,000/- नगदी मशरूका।

प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय पेश कर रिमांड पर भेजा गया है। थाना पुलिस द्वारा चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं अपराधों की रोकथाम के लिए लगातार कार्यवाही की जा रही है।