सक्ती
ईद मिलादुन्नबी पर मुस्लिम समाज के जुलूस का अग्रवाल सभा अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने किया जोरदार स्वागत, दिया भाईचारा का संदेश


सक्ती – अग्रवाल सभा सक्ती के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने 26 अगस्त को सक्ती शहर में निकली मुस्लिम समाज की ईद मिलादुन्नबी के मौके पर जुलूस का जोरदार स्वागत किया तथा अग्रवाल ने भाईचारा का संदेश देते हुए अपने कार्यालय के सामने मुस्लिम समाज के प्रमुख जनों को गले मिलकर बधाई दी तो वहीं जलपान की भी व्यवस्था की गई एवं जुलूस में शामिल सभी लोगों का आत्मीय स्वागत भी किया गया इससे पूर्व भी विगत कई वर्षों से लगातार श्याम सुंदर अग्रवाल द्वारा सक्ती शहर में आपसी भाईचारा एवं समन्वय बनाए रखने की दिशा से यह पहल की जा रही है। जिस पर मुस्लिम समाज के लोगों ने भी अग्रवाल सभा अध्यक्ष के इस स्वागत पर उनका धन्यवाद किया इस दौरान अग्रवाल समाज सक्ती के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

