सक्ती

सांसद रूप कुमारी चौधरी बनी भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष

सांसद रूप कुमारी चौधरी बनी भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष kshititech

रूप कुमारी चौधरी एक सभ्य सुशील और ऊर्जावान महिला

सक्ती-  सांसद रूप कुमारी चौधरी एक सभ्य सुशील और ऊर्जावान महिला है जो वर्तमान राजनीति में विरले ही मिलते हैं यह बात कहते हुए अघरिया समाज के वरिष्ठ नेता  एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने अघरिया समाज गौरव सांसद रूप कुमारी चौधरी को भारतीय जनता पार्टी  महिला मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
विदित हो कि लंबे समय से अपने पति ओमप्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में राजनीति करते हुए बसना विधान सभा से विधायक एवं संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन के साथ ही वर्तमान में महासमुंद की लोकप्रिय सांसद हैं जिस पर भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने विश्वास करते हुए उन्हें पार्टी के महत्वपूर्ण अंग महिला मोर्चा के अध्यक्ष रूप में देश की आधी आबादी को साधने का दायित्व दिया है यह पूरे प्रदेश के नारीशक्तियों के साथ ही अघरिया समाज के लिए विशेष गौरव का विषय है जिसके लिए अघरिया समाज की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ ही पूरे प्रदेश नेतृत्व व संगठन के प्रति साधुवाद समर्पित है।