सक्ती

नाबालिक लड़की को छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार

सक्ती-  घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 16.08.2026 को प्रार्थी थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी नाबालिक लड़की को आरोपी  इंद्रसेन मालवीय के द्वारा दिनांक 15.08.2026 को गलत नियत से अपने किराए के मकान ले जाकर प्यार करता हूं कहते हुए हाथ बह पकड़ते हुए छेड़छाड़ करना प्रार्थी की रिपोर्ट पर धारा सदर का अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया था। घटना की जानकारी तत्काल  पुलिस अधीक्षक  जिला सक्ती भा.पु.से. प्रफुल्ल ठाकुर, अति पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, अनुविभागीय अधिकारी महोदय पुलिस सुमित गुप्ता को अवगत कराया गया था वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा त्वरीत कार्यवाही करने का निर्देश प्राप्त हुआ था कि पीड़िता का महिला पुलिस अधिकारी  से कथन कराया गया आरोपी इंद्रसेन मालवीय पिता दिनेश उम्र 20 वर्ष साकिन चन्द्रपुर के विरूद्ध अपराध का घटित करना सबूत पाये जाने से आज  दिनांक 16.08.2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।