सक्ती
मुखर्जी वाटिका में नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने फहराया तिरंगा.श्री हनुमान परिवार सेवा समिति के सदस्य भी रहे मौजूद


सक्ती – 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सक्ती शहर के वार्ड क्रमांक 2 में स्थित डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी पुष्प वाटिका में नगर पालिका परिषद सक्ती के अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया इस कार्यक्रम का आयोजन श्री हनुमान सेवा परिवार सक्ती ने किया था। इस अवसर पर वार्ड क्रमांक 2 के पार्षद रामसंजीवन देवांगन, श्री हनुमान सेवा परिवार सक्ती के कोंडके मौर्य भरत निर्मलकर, गोविंद देवांगन, सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। भारत माता की पूजा अर्चना भी की गई तथा प्रसाद का वितरण किया गया।

