सक्ती

राजमिस्त्री कल्याण संघ ने पूर्व अध्यक्ष तरुण दुबे दुलेश को दी श्रद्धांजलि

राजमिस्त्री कल्याण संघ ने पूर्व अध्यक्ष तरुण दुबे दुलेश को दी श्रद्धांजलि kshititech

सक्ती- दुलेश महाराज एक नेक दिल और मददगार इंसान थे, यह बात कहते हुए राज मिस्त्री कल्याण  संघ के संरक्षक एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने बताया कि एक समय जब राजमिस्त्रियों का संगठन कमजोर पड़ रहा था तब दुलेश महाराज एक ठेकेदार होते हुए भी  राजमिस्त्री कल्याण संघ के अध्यक्ष का पदभार संभालते हुए राज मिस्त्रियों का संबल बनकर खड़े  हुए तथा आजीवन लोगों की मदद के लिए तत्पर रहे।
आज उनके निधन का समाचार मिलते ही राजमिस्त्रियोंनमें शोक की लहर व्याप्त   हो गया तथा संघ के अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद धीरहे, पीला दाउ केंवट, हरि ओम साहू, सुरेन्द्र साहू, अनवर, प्रमोद साहू, संता राम , मोहर साय, रंग साय, गुड्डन, महेंद्र बरेठ आदि ने स्वर्गीय दुलेश महाराज के पार्थिव शरीर में पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा मृत आत्मा के शांति एवं सद्गति की प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना किया कि परिवार को  गहरे आघात को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।