सिध्देवर महादेव मंदिर प्रागंण बड़गड़ी मे विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन कर शिव भक्तों को दिया गया कानूनी जानकारी

सक्ती- माननीय प्रथम जिला एवं सत्र न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर-चांपा एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर चांपा जी के निर्देशानुसार एवं माननिया न्यायिक मजिस्ट्रेट सह अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति चांपा के मार्गदर्शन में
दिनांक 10/08/2026. को सिध्देवर महादेव मंदिर प्रागंण बड़गड़ी में शिव भक्तों को दिया गया कानूनी जानकारी जिसमे *पैरालीगल वालेटिंयर रमेश कुमार दिवाकर* के द्वारा उपस्थित लोगों को अपराध मुक्त समाज एवं गांव बनाने की अपील करते हुए विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से नि:शुल्क विधिक जानकारी देने का प्रावधान, नि: शुल्क अधिवक्ता,12 सितम्बर 2026 को होने वाले नेशनल लोक अदालत का लाभ उठाने, मध्यस्थता के माध्यम से विवादो का निपटारा कराने के लिए प्रेरित किया गया,मौलिक अधिकार,बच्चो के लिए मैत्री पूर्ण विधिक सहायता, गुड टच बेड टच, घरेलू हिंसा,अभिव्यक्ति एप्स, बाल विवाह, बाल श्रम,एसिड अटैक पीड़िता के लिए विधिक सहायता, स्पांसर शिप , चाईल्ड हेल्प लाईन नम्बर 1098 ,नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 , महिला हेल्पलाइन नंबर 1091 , मोबाईल से ओ टी पी न शेयर करने की सलाह,आन लाईन ठगी,टोल फ्री 1930,मोटर व्हीकल एक्ट, यातायात नियमों का पालन एवं बच्चों को मोबाईल उपयोग नहीं करने की सलाह सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दिया गया बच्चों की सुरक्षा उपाय,अभिव्यक्ति एप्स, सायबर अपराध,नाबालिग बच्चो को मोटर साइकल,स्कुटी, नहीं चलाने कि सलाह दिया बच्चों को अपने कैरियर व पढा़ई में ध्यान देने को बोला गया मोटर व्हीकल एक्ट,वाहन बीमा सखी वन स्टाफ सेंटर के बारे में जानकारी दिया गया,चाईल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 के बारे बताया बम्हनीडीह थाना प्रभारी दिलीप सिंह, प्रधान आरक्षक मिलन सिंह राठौर,आरक्षक राम कुमार कवर, आरक्षक जनक राम कश्यप, उपस्थित रहे लाभार्थी की संख्या 100

