सक्ती

नियम विरुद्ध सुविधा देकर बच्चों का भविष्य खराब ना करें पालक :- एस. पी. ठाकुर

सक्ती ‌।  नए शिक्षण सत्र के प्रारंभ से ही सक्ती पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर द्वारा यातायात प्रभारी वाय. एन. शर्मा को निर्देश किया गया है कि जो नाबालिक बच्चे वाहन चलाते हैं उनको समझाइश दिया जाए, स्कूल प्रबंधन को भी बताएं की नाबालिक बच्चों को बाइक या स्कूटी एक्टिवा से स्कूल आने पर रोक लगाई जाए।
यातायात पुलिस सक्ती द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है तथा प्रेस के माध्यम से लगातार प्रचार प्रसार भी किया जा रहा है।
उसके बाद भी बच्चों के माता-पिता ध्यान नहीं दे रहे हैं तथा नियम विरुद्ध सुविधा देकर बच्चों का भविष्य खराब करने पर उतारू है इस कारण आज पुन: यातायात की टीम ने ASI सुरेंद्र सिंह व ASI महानदिया के नेतृत्व में अनुनय कान्वेंट स्कूल सक्ती के सामने चेकिंग की जिसमे 12 नाबालिक बच्चों को वाहन चलाते पाया गया पालको को बुलाकर उनके विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई तथा कुछ बच्चे जो बालिक थे लेकिन बिना D/L के चलाते पाए गए उनका भी फाइन किया गया इस प्रकार आज कुल ₹27000 रुपये फाइन किया गया।
यातायात प्रभारी निरीक्षक वाय.एन. शर्मा ने बताया कि यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगी तथा भविष्य में नाबालिक बच्चे वाहन चालते पाए गए तो भारी जुर्माना किया जायेगा।