नगर के हृदय स्थल हटरी चौक में रात्रि एक सामाजिक प्रोग्राम में सक्ती पुलिस ने लाखों रुपए का जुआ पकड़ा

20 जुआरी गिरफ्तार; 2.22 लाख नकद समेत 7.22 लाख का मशरूका जब्त

सक्ती – सक्ती जिले मे पुलिस ने अवैध जुआ गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए हटरी चौक स्थित अग्रसेन भवन के पास अलग-अलग फड़ लगाकर कथित रूप से ‘काटपत्ती’ जुआ खेल रहे 20 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 2 लाख 22 हजार रुपये नकद, 19 मोबाइल फोन और चार गड्डी ताश जब्त की हैं। जब्त सामान की कुल अनुमानित कीमत करीब 7 लाख 22 हजार रुपये बताई गई है। मामला सक्ती थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देश पर जिले में जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 24 सितंबर को पुलिस को सूचना मिली थी कि हटरी चौक स्थित अग्रसेन भवन के पास कुछ लोग अलग-अलग फड़ लगाकर रुपये-पैसों का दांव लगाते हुए जुआ खेल रहे हैं। सूचना के बाद थाना सक्ती पुलिस ने टीम गठित कर मौके पर घेराबंदी करते हुए दबिश दी। पुलिस के मुताबिक, टीम को देखकर कुछ लोगों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन घेराबंदी कर मौके पर मौजूद सभी 20 लोगों को पकड़ लिया गया। तलाशी और जप्ती की कार्रवाई के दौरान जुआ फड़ एवं आरोपियों के कब्जे से 2,22,000 रुपये नकद, करीब 5 लाख रुपये कीमत के 19 मोबाइल फोन और 52 पत्ती वाली चार गड्डी ताश बरामद की गईं। पुलिस के अनुसार, जब्त मशरूके की कुल अनुमानित कीमत 7,22,000 रुपये है।
गिरफ्तार आरोपियों में चंद्रशेखर शर्मा (35) निवासी गेवाडीन कॉलोनी, राजेश अग्रवाल (59) निवासी कचहरी चौक, मनीष राठौर (31) निवासी रानीसागर पारा, रितेश अग्रवाल (35) निवासी हटरी चौक, अंकित अग्रवाल उर्फ कालू (36) निवासी राम मंदिर रोड, सौरभ अग्रवाल (28) निवासी बुधवारी बाजार, विपूल अग्रवाल (30) निवासी राम मंदिर रोड, सावन कुमार अग्रवाल (43) निवासी महामाया मंदिर के पास, अंकित अग्रवाल (37) निवासी हाई स्कूल के पास, आदित्य अग्रवाल (35) निवासी स्टेशन रोड, तरुण भिंडवानी (27) निवासी साई मंदिर के पास, नितिन अग्रवाल (35) निवासी अग्रसेन चौक, प्रियांशु अग्रवाल (21) निवासी राम मंदिर रोड, आदर्श अग्रवाल (26) निवासी हटरी चौक, आकाश अग्रवाल (42) निवासी वार्ड क्रमांक 15, नटवर अग्रवाल (45) निवासी वार्ड क्रमांक 06, दिनेश कथुरिया (52) निवासी बुधवारी बाजार, बंटी अग्रवाल (42) निवासी वार्ड क्रमांक 16, रितेश अग्रवाल (43) निवासी स्टेशन रोड और प्रताप अग्रवाल (35) निवासी वार्ड क्रमांक 07 सक्ती शामिल हैं। पुलिस ने गिरफ्तार सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 3(2) के तहत कार्रवाई की है। कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल और एसडीओपी सक्ती डॉ. भुनेश्वरी पैकरा के मार्गदर्शन में की गई। पुलिस ने कहा है कि जिले में जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
