सक्ती जिला के जनपद पंचायत जैजैपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत किकिरदा का मामला

किकिरदा पंचायत के प्रतिनिधियों ने बेचा पुराना पंचायत भवन
सक्ती / बिर्रा – जनपद पंचायत जैजैपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत किकिरदा में शासकीय जमीन की खरीदी एवं बिक्री जोरो से हो रही है। जिम्मेदार शासन प्रशासन के अधिकारी संबंधितों के खिलाफ में कार्रवाई करने से डर रहे हैं। लेकिन मजेदार बात यह है कि वर्तमान में ग्राम पंचायत किकिरदा के जिम्मेदार सरपंच प्रतिनिधि और उप सरपंच प्रतिनिधि ने मिलकर पुराना पंचायत भवन को 3 लाख 30 हजार रुपए में सौदा करके बेच दिया है। जिसके कारण बाकी पंचों और ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
गौरतलब है कि सक्ती जिला के जनपद पंचायत जैजैपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत किकिरदा में शासकीय जमीन की बेधड़क खरीदी एवं बिक्री जोरो से हो रही है। जिम्मेदार शासन प्रशासन के अधिकारी संबंधित लोगों के खिलाफ में कार्रवाई करने से डर रहे हैं। लेकिन मजेदार बात यह है कि वर्तमान में ग्राम पंचायत किकिरदा के जिम्मेदार सरपंच प्रतिनिधि और उप सरपंच प्रतिनिधि ने मिलकर पुराना पंचायत भवन को 3 लाख 30 हजार रुपए में सौदा करके बेच दिया है। बाकायदा लेने वाला व्यक्ति अपने परिवार के साथ में बीते लगभग 2 वर्षों निवास करते आ रहा है। इसके पूर्व में पंचों के द्वारा पुराना पंचायत भवन किकिरदा में रहने वाले व्यक्ति को रहने से मना करने पर उसने पहले किराया देने की बात कहा। लेकिन 31 जुलाई दिन शुक्रवार को मवेशियों के प्रबंध करने के संबंध में ग्राम सभा का आयोजन नया पंचायत भवन के सामने बाजार पड़ाव में रखा गया था। तो ग्राम सभा में सभी ग्रामीणों के मध्य में और पंचायत पदाधिकारी के बीच में पुराना पंचायत भवन को तीन लाख तीस हजार रुपए में खरीदने की बात कहा। जब ग्रामीणों और पंचों ने पुराना पंचायत भवन किकिरदा में रहने वाले व्यक्ति से पूछा कि किसके सामने किससे खरीदे हो तो खरीदी कर्ता ने बताया कि वर्तमान सरपंच प्रतिनिधि बूंद राम चंद्रा और उपसरपंच प्रतिनिधि अशोक कुमार देवांगन से खरीदने की बात स्वीकार किया है। इसके साथ ही 20 के स्टांप पेपर में बिक्री नामा के नाम से लेकर आज तक लिखा पढ़ी नहीं कराया गया है। इसलिए मैं पुराना पंचायत भवन को खाली नहीं कर रहा हूं। ऐसा बोलने पर उपस्थित पंचों और ग्रामीणों ने उक्त पुराना पंचायत भवन के खरीदी बिक्री को भंग करते हुए कल ही खाली करने की बात बोलकर खरीदी करता से मौखिक सहमति ले लिया गया है। ग्राम पंचायत किकिरदा के सरपंच गोमती बाई श्याम मांझी एवं पंचों और ग्रामीणों ने एक राय होकर पुराना पंचायत भवन की हुई खरीदी बिक्री को निरस्त मानते हुए एक दिन के अंदर पुराना पंचायत भवन को खाली करने की बात कहा गया है।
बहरहाल कारण चाहे जो भी हो लेकिन ग्राम पंचायत किकिरदा के पुराना भवन का बिक्री करने से सरपंच एवं पंचों और ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
पूर्व में किसी कारण वश पंचायत आने-जाने में असमर्थ थी। मुझ से गलती हुई है। अब ऐसा नहीं होगी।
अब मैं हमेशा पंचायत भवन में बैठकर काम करूंगी।
गोमती श्याम मांझी
सरपंच
ग्राम पंचायत किकिरदा

