सक्ती

लीनेस क्लब सक्ती ने मनाया फाउंडर डे एवं किया पूर्व अध्यक्षों का सम्मान

लीनेस क्लब सक्ती ने मनाया फाउंडर डे एवं किया पूर्व अध्यक्षों का सम्मान kshititech

सक्ती ‌। आल इंडिया लीनेस क्लब्स डिस्ट्रिक्ट सी जी -1 स्वर्णिम की चार्टर अध्यक्ष लीनेस शहनाज बानो के नेतृत्व में सक्ती क्लब ने 26 जुलाई स्थापना दिवस को होटल देवराज में सभी सदस्यों की गरिमा मय उपास्थिती में हर्षोल्लास के साथ मनाया ।
सर्व प्रथम क्लब अध्यक्ष शहनाज़ बानो की अध्यक्षता में तीनों पी एस टी द्वारा क्लब की संस्थापक अध्यक्ष लीनेस विजिया जायसवाल , का तिलक लगाकर एवं श्रीफल देकर माला पहनाकर उपहार भेंट किया गया एवं सभी पूर्व अध्यक्षों लीनेस लक्ष्मी पांडे, लीनेस गंगा राठौर, लीनेस मंजू जायसवाल , डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर लीनेस डॉ शालू पाहवा, लीनेस लता नायक,लीनेस अनीता सिंह,लीनेस अल्का कंवर लीनेस विजया जायसवाल का तिलक कर माला पहना, श्री फल, एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। सभी ने अपने अपने कार्य काल का क्लब के प्रति अपने सेवा , समर्पण , मित्रता और संगठन के अनुभव साझा किया । माइक्रो चेयरपर्सन लीनेस कोषाध्यक्ष प्रिया दुबे का जन्मदिन केक काट कर मनाया गया एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधा भेंटकर सभी ने हर्षोल्लास के साथ मनाया गया सचिव लीनेस निकहत करीम मालिक द्वारा मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया एवं सभी विजयी सदस्यों को गिफ्ट भेंट किया गया तत्पश्चात सभी सदस्यों ने स्वालाप्हार किया कार्यक्रम का आभार सचिव निकहत करीम मलिक ने किया इस अवसर पर चेयरपर्सन लीनेस राम कुंवर साहू,लीनेस निधी सिंह, लीनेस अनीता राठौर, चेयरपर्सन लीनेस अमृता सिंह,लीनेस लक्ष्मी रेड्डी, चेयरपर्सन लीनेस मीरा देवांगन,लीनेस पूनम साहू,लीनेस ललिता साहू,लीनेस कलेश्वरी साहू, माइक्रो चेयरपर्सनलीनेस प्रभा जायसवाल, माइक्रो चेयरपर्सन लीनेस मनीषा भारद्वाज, माइक्रो चेयरपर्सन लीनेस विनीता जायसवाल,लीनेस कुशल दर्शन,लीनेस रीता राज एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।