सक्ती

अग्रवाल सभा सक्ती की बैठक में हुए महत्वपूर्ण निर्णय

11 अक्टूबर को होगा अग्रसेन जयंती महोत्सव का भव्य आयोजन

20 सितंबर को अग्रवाल सभा करेगी अग्रवाल समाज के विधवा, विधुर, तलाकशुदा प्रत्याशियों का परिचय सम्मेलन

अग्रवाल सभा सक्ती की बैठक में हुए महत्वपूर्ण निर्णय kshititech

सक्ती ‌। जन सेवा समिति हटरी धर्मशाला में 23 जुलाई 2026 की रात्रि अग्रवाल सभा के द्वारा भगवान महाराजा अग्रसेन जी की पूजा करते हुए एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई । जिसमें समाज में चल रहे कार्यों की समीक्षा की गई एवं आने वाले समय में होने वाले सामाजिक कार्यों के हेतु निर्णय लिए गए। इस दौरान मंच पर उपस्थित पदाधिकारी में अग्रवाल सभा सक्ती के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल, गणेश राम अग्रवाल, अमरलाल अग्रवाल ठेकेदार,गोविंद राम कथूरिया, आनंद अग्रवाल प्रमुख थे। कार्यक्रम का संचालन करते हुए सचिव कन्हैया गोयल ने बैठक के विषय पर प्रकाश डाला। जिसमें प्रमुख रूप से विवाह बंधन अग्रवाल आगरा बायोडाटा सेंटर संचालन समिति के सदस्यों ने बताया कि पिछले कई महीनो से यह बायोडाटा सेंटर सुचारू रूप से चल रहा है जिसमें विभिन्न जगहों से आए हुए लोगों का रजिस्ट्रेशन भी हुआ है बाहर से आने वाले व्यक्तियों को निशुल्क ठहरने और भोजन की व्यवस्था प्रदान की जाती है। महीने में दूसरे एवं चौथ रविवार को आयोजित इस पर्ची कलेक्शन सेंटर में नियमित रूप से सभी सदस्यों द्वारा समय दिया जाता है एवं इस समिति के सदस्य पूनम चंद अग्रवाल के निधन हो जाने पर भी गहरा दुख प्रकट करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया। इसके पश्चात अग्रवाल सभा सक्ती के अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल के द्वारा विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए सब की राय ली, एवं बैठक में कुछ निर्णय लिए गए।  जिसमें सर्वप्रथम 20 सितंबर 2026 को हटरी धर्मशाला सक्ती के सभागार में एक दिवसीय अग्रवाल समाज के अखिल भारतीय स्तर पर विवाह योग्य विधवा/ विधुर/ तलाकशुदा एवं परित्यक्ता प्रत्याशियों का वैवाहिक परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। जिसके आयोजन की जिम्मेदारी अग्रवाल सभा सक्ती के द्वारा होटल गिरिराज रेन बसेरा में स्थापित विवाह बंधन अग्र बायोडाटा सेंटर संचालन समिति के सदस्यों को दी गई। इसके पश्चात 1 अगस्त से 31 अगस्त तक हटरी धर्मशाला सक्ती में समाज की महिलाओं के लिए प्रतिदिन शाम 4:00 बजे से योगा एवं जुंबा शिविर के आयोजन संबंधी निर्णय लिया गया, कुछ दिन पश्चात  11 अक्टूबर 2026 को श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव भव्य आयोजन किया जाएगा इसके लिए श्री अग्रसेन जयंती समारोह समिति के गठन हेतु सुझाव लिए गए। जिस पर विकास विक्कू दुल्हन, मारवाड़ी युवा मंच शाखा सक्ती एवं अमीर अनिरुद्ध अग्रवाल भुरु ने जयंती महोत्सव मनाने हेतु जिम्मेदारी देने का आग्रह किया। इसके बाद  रेल्वे स्टेशन में तीन और नई पानी की टंकी- वाटर कूलर एवं 2200 लीटर स्टेनलेस स्टील सहित स्थापित की जाएगी। इसके लिए इच्छुक दानदाता परिवार अपनी स्वीकृति प्रदान कर जानकारी देने को कहा गया। इस बैठक में मुख्य रूप से श्यामसुंदर अग्रवाल, गणेश राम अग्रवाल, अमरलाल अग्रवाल ठेकेदार, गोविंद राम कथूरिया, आनंद अग्रवाल, संजय रामचंद्र, कन्हैया गोयल, मनीष कथूरिया, हरिओम अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल राजू, मुकेश बंसल, प्रकाश चंद्र अग्रवाल ट्राली, मुकेश अग्रवाल साइ कंप्यूटर, पीयूष कथूरिया, अमन गर्ग, अनिल अग्रवाल,अनुराग अग्रवाल, राजीव अग्रवाल आर के, बजरंग अग्रवाल चिंटू, राजेश अग्रवाल कृष्ण सेल्स, अजय अग्रवाल अज्जू, गोपाल अग्रवाल, हरिश्चंद्र अग्रवाल कालू, पवन अग्रवाल, संजय अग्रवाल, मोनू अग्रवाल, आदित्य अग्रवाल राजा, राजेश कुमार अग्रवाल, हरिओम अग्रवाल, राहुल अग्रवाल प्रियंका, विकास अग्रवाल महामाया ट्रांसपोर्ट, कालू रघुनाथ अग्रवाल, विकास कुमार अग्रवाल, सुमित अग्रवाल लाफार्ज, रवी गर्ग , सीए संदीप निगानिया, प्रतीक अग्रवाल, विकास कुमार अग्रवाल पिंटू, अमित जिंदल कालू, अंश अग्रवाल, कृष्ण गर्ग, विकास अग्रवाल विक्कू दुल्हन, नारायण अग्रवाल बालाजी, आशीष गर्ग आशु, उमंग गोयल, रितेश अग्रवाल, महेश अग्रवाल, जितेंद्र अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, अभिनव अग्रवाल, रुपेश अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, संजय अग्रवाल बिहारी सहित काफी संख्या में समाज बंधु मौजूद रहे।