सक्ती

बसंतपुर और सलिहाघाट के मध्य में स्थित महानदी पुल की हालत खराब

बसंतपुर और सलिहाघाट के मध्य में स्थित महानदी पुल की हालत खराब kshititech
बसंतपुर और सलिहाघाट के मध्य में स्थित महानदी पुल की हालत खराब kshititech

सक्ती / बिर्रा – बसंतपुर और सलिहा घाट के मध्य में स्थित महानदी के ऊपर बने पुल की हालत बहुत ज्यादा खराब हो गई है। पुल कुछ ही सालों में बहुत ज्यादा  जर्जर हो चुका है। यह पुल जांजगीर चांपा, सारंगढ़, सक्ती, बलौदा बाजार , कोरबा , रायगढ़, बिलासपुर, महासमुंद ,रायपुर आदि कई जिलों को जोड़ने वाला एकमात्र पुल है। इस पुल से रोजाना हजारों की तादात में  दो पहिया एवं चार पहिया और यात्री बसें के अलावा बड़े-बड़े भारी वाहन आवागमन करते हैं। जिम्मेदार विभाग और शासन प्रशासन को किसी बड़े दुर्घटना का इंतजार किया जा रहा है। इस पुल में बने जगह-जगह बड़े-बड़े गढ्ढा में बरसाती पानी भरने और सरिया के झांकने से आने जाने वाले वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

        गौरतलब है कि जांजगीर चांपा जिला के जनपद पंचायत बम्हनीडीह के अंतर्गत अंतिम छोर पर स्थित ग्राम बसंतपुर में महानदी के ऊपर बने पुल समुचित देख रेख एवं मरम्मत के अभाव में बहुत ज्यादा खराब हो गया है। यह पुल जांजगीर चांपा, सारंगढ़, सक्ती, बलौदा बाजार , कोरबा , रायगढ़, बिलासपुर, महासमुंद ,रायपुर आदि कई जिलों को जोड़ने वाला यह क्षेत्र का एकमात्र पुल है। इस पुल से रोजाना हजारों की तादात में  दो पहिया, चार पहिया वाहन और यात्री बसें के अलावा बड़े-बड़े भारी भीमकाय वाहन आवागमन करते हैं। इस पुल में जगह-जगह बड़े-बड़े जानलेवा नुमा गड्ढा होने से बरसाती पानी का जमाव हो गया है। इसके बावजूद सरिया के झांकने से आने जाने वाले वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रोजाना हजारों की तादाद में भारी भारी वाहनों के चलने से बसंतपुर और सलिहा घाट के मध्य में महानदी के ऊपर में बने इस पुल में जगह-जगह बड़े बड़े जानलेवा गढ्ढा हो गया है। पुल के ऊपर बने बड़े-बड़े जानलेवा नुमा गड्ढा में बरसाती पानी का भराव होने के कारण दो पहिया वाहन चालक हादसे का शिकार हो रहे हैं। भारी वाहन चालकों के द्वारा पुल के ऊपर बने बड़े-बड़े गड्ढा को बचाने के चक्कर में पुल के दाएं एवं बाईं दोनों तरफ बने रेलिंग को भी तोड़ दिया गया है। पुल के रेलिंग की टूटने के कारण राहगीरों और साइकिल एवं  दो पहिया वाहन चालकों को अपनी जान हथेली पर लेकर चलना पड़ रहा है। बरसात के दिनों में पुल के ऊपर बने बड़े-बड़े गड्ढे में पानी भर जाने के कारण गड्ढा  दिखाई नहीं देता है। जिसके कारण वाहन चालकों के कई वाहन भी पलट चुके हैं। ठेकेदार ने जिम्मेदार सेतु विभाग के अधिकारियों से सांठ गांठ करके एकदम घटिया व निम्न स्तर का सामान से पुल बनाया है। इसलिए महज कुछ ही सालों में पुल के ऊपर में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। पुल में बने बड़े-बड़े गड्ढे पुल निर्माण की निम्न और घटिया स्तर को उजागर करता है। इस पुल से रोजाना हजारों लोगों के द्वारा मजबूरी बस अपनी जान जोखिम में डालकर आवागमन कर रहे हैं। इसके बावजूद सेतु निगम के अधिकारी कर्मचारी कुर्सी में बैठकर कार्यालय की शोभा बढ़ा रहे हैं। पुल के ऊपर में डामर की मोटा परत चढ़ाने के बजाय इसकी सुध तक नहीं ले रहे हैं।

       बहरहाल कारण चाहे जो भी हो बसंतपुर एवं सलिहा घाट के मध्य में स्थित महानदी के ऊपर में बने पुल में बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रोजाना आवागमन करने वाले वाहन चालकों ने जांजगीर चांपा जिला और सारंगढ़ जिला के कलेक्टर से पुल की शीघ्र ही मरम्मत करवाने की मांग किए हैं।