अग्रवाल युवा सम्मेलन के सक्ती जिले के अध्यक्ष बनाए गए अंकित अग्रवाल

अंकित ने कहा-पूर्ण निष्ठा के साथ करूंगा दायित्वो का निर्वहन

सक्ती – सक्ती जिले के समाजसेवी अंकित अग्रवाल को अखिल भारतीय युवा अग्रवाल सम्मेलन छत्तीसगढ़ प्रदेश के द्वारा सक्ती जिले में युवा इकाई के जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही सक्ती के राजीव अग्रवाल आर के प्रिंटर्स को जिला महामंत्री बनाया गया है। अंकित अग्रवाल को मिले जिला अध्यक्ष के दायित्व पर जहां अग्रवाल समाज के युवाओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। तो वहीं अंकित अग्रवाल ने भी कहा है कि अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई ने जिस विश्वास के साथ उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है वे पूरी निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे तथा सक्ती जिले में अखिल भारतीय अग्रवाल युवा सम्मेलन के संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में लगातार काम करेंगे. इससे पूर्व में अंकित अग्रवाल अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल युवा सम्मेलन के सक्ती जिला इकाई के अध्यक्ष भी रह चुके हैं एवं वर्तमान में वे मारवाड़ी युवा मंच की सक्ती शाखा के सचिव भी हैं।
