कलेक्टर के निर्देशन में जिला पंचायत सीईओ ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं

आज जनदर्शन में कुल 35 आवेदन हुए प्राप्त
सक्ती – जिला कार्यालय में आयोजित हुए कलेक्टर जनदर्शन में आज कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में जिला पंचायत सीईओ वासु जैन द्वारा जिले के दूर दराज के इलाकों से आए विभिन्न लोगों की समस्याएं सुनी गई। जनदर्शन में आज अलग-अलग समस्याओं के निराकरण हेतु कुल 35 आवेदन प्राप्त हुए। जिस पर जिला पंचायत सीईओ ने प्राप्त आवेदनों को कलेक्ट्रेट परिसर सभाकक्ष में उपस्थित संबंधित अधिकारियों को तत्काल देकर यथाशीघ्र नियमानुसार निराकरण करने के निर्देश दिए है। इस दौरान अपर कलेक्टर बीरेंद्र लकड़ा सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
जनदर्शन में आज तहसील बाराद्वार अंतर्गत ग्राम जर्वे निवासी रमेश कुमार खूंटे ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाए जाने के संबंध में, तहसील सक्ती अंतर्गत सक्ती निवासी श्रीमती बिन्दु सिदार ने राशन कार्ड में नाम जुड़वाने के सम्बन्ध में, तहसील सक्ती अंतर्गत ग्राम नन्दौर कला निवासी श्रीमती रुकमणी राठौर ने कृषि भूमि का बंटवारा करने के सम्बन्ध में, तहसील डभरा अंतर्गत ग्राम किरारी (ड) निवासी राजकुमार महिपाल ने कक्षा 8वीं की अंकसूची में जन्म तिथि की त्रुटि सुधार के सम्बन्ध में, तहसील जैजैपुर अंतर्गत ग्राम अरसिया निवासी रामेश्वर सिदार (सरपंच) ने ग्राम पंचायत अरसिया के प्राथमिक शाला व पूर्व माध्यमिक शाला में शिक्षकों के अभाव के सम्बन्ध में, तहसील मालखरौदा अंतर्गत ग्राम कुसयारिडीह बड़े मुड़पार निवासी श्रीमती बिंदी कुर्रे ने स्थानांतरण प्रमाण पत्र दिलाए जाने के सम्बन्ध में, तहसील डभरा अंतर्गत डभरा निवासी भोजराम बंजारे ने खेत में लगा सफेद चंदन एवं लाल चंदन महोगनी पेड़ पौधा का आगजनी से नुकसान का मुआवजा दिलाए जाने के सम्बन्ध में, तहसील हसौद अंतर्गत ग्राम घिवरा निवासी मोहन लाल कश्यप ने उनके हिस्से की भूमि को सीमांकन कर बटांकन नहीं किए जाने की शिकायत के सम्बन्ध में सहित अन्य विभिन्न आवेदको द्वारा साप्ताहिक जनदर्शन में आवेदन दिया गया। उल्लेखनीय है कि आमजनों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ तथा शीघ्र निराकरण करने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट कार्यालय में प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार को जिला स्तरीय जनदर्शन का आयोजन किया जा रहा है।




