भाजपा ने सक्ती जिले में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ की अपनी बनाई नई जिला टीम, जिले के भाजपा मीडिया प्रभारी धनंजय नामदेव ने दी जानकारी


सक्ती – भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष माननीय किरण सिंह देव, प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक माननीय संजूनारायण सिंह के निर्देश तथा भाजपा जिला अध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल की सहमति से झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ, जिला सक्ती के जिला संयोजक मिनेश राठौर द्वारा जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई। घोषित कार्यकारिणी में निम्नलिखित पदाधिकारियों को दायित्व सौंपे गए हैं। जिला संयोजक मिनेश राठौर, जिला सहसंयोजक गौतम दुबे, तिहारु राम यादव, महेश चन्द्राकोषाध्यक्ष मोरध्वज जोशीकार्यालय प्रभारी नरेंद्र गबेल, कार्यालय सह प्रभारी फ़लेश यादव, मीडिया प्रभारी विक्की महंत, मीडिया सह प्रभारी नंदलाल साहू, सोशल मीडिया प्रभारी चन्द्रभानु दास वैष्णव, सोशल मीडिया सह प्रभारी धरमलाल साहू, मन की बात कार्यक्रम प्रभारी मनहरण निराला, मन की बात कार्यक्रम सह प्रभारी नंदकुमार यादव, इसके साथ ही जिला कार्यसमिति सदस्य के रूप में ईशन यादव, पुष्पेन्द्र सिंह राजपूत, मोचन साहू, संतोष चन्द्रा, लाखन साहू, हरिशंकर बंजारे, गोपाल दास, घनश्याम चन्द्रा, सतीष कुर्रे, शिवनाथ चन्द्रा, नावागोटिया चन्द्रा, अयोध्या घृतलहरे, रामकला सिदार, बलराम वैष्णव, राकेश सिंह ठाकुर, दादूराम उरांव, मोहन राम, जयकांत पाण्डेय एवं योगेश राठौर को कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यसमिति सदस्यों को बधाई देते हुए संगठन की रीति-नीति के अनुरूप कार्य करते हुए केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का आह्वान किया। वहीं जिला संयोजक मिनेश राठौर ने सभीपदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने का संकल्प व्यक्त किया।उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी धनंजय नामदेव ने दी




