सीईओ जिला पंचायत सक्ती ने किया विभिन्न निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण


सक्ती/जैजैपुर- मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत वासु जैन ने (आईएएस) सक्ती ने जनपद पंचायत जैजैपुर के ग्राम पंचायत कोटेतरा, बर्रा ,मलनी,नन्देली आदि ग्राम में किये गए विभिन्न विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। सीईओ जिला पंचायत वासु जैन ने ग्राम कोटेतरा के निरीक्षण के दौरान मिडिल स्कूल जीर्णोद्धार,मुक्तिधाम आहाता निर्माण आदि कार्यो प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने बताया कि यह स्कूल लगभग 75 वर्षो का होगा जिसका जीर्णोद्धार के लिए स्वीकृति राशि कम होने से कार्य पूर्ण नही हुआ आगे की कार्य पूर्ण करने के लिए और राशि स्वीकृति करने की आवश्यकता है उक्त कार्यो को किए गए कार्यों की प्रशंसा की। एवं प्राथमिक शाला स्कूल के निरीक्षण किये निरीक्षण के दौरान प्रधान पाठक सरिता रानी खैरवार ने बच्चो के लिए बैंच की मांग की गई उक्त कार्यो के निरीक्षण के दौरान साथ में आरईएस विभाग की अनुविभागीय अधिकारी महेंद्र कपूर कुर्रे,उप अभियंता शरद कुमार देवांगन,समयपाल भुवनेश्वर साहू एवं ग्रामीण जनप्रतिनिधियों उपस्थित रहे।




