सक्ती

खड़ी स्कूटी और बाइक को टक्कर मारने के बाद पलटी माजदा

खड़ी स्कूटी और बाइक को टक्कर मारने के बाद पलटी माजदा kshititech
खड़ी स्कूटी और बाइक को टक्कर मारने के बाद पलटी माजदा kshititech

सक्ती – सक्ती नगर के शनि मंदिर के पास माधव मेडिकेयर के सामने पिछले रात्रि बुधवार को एक सड़क हादसा हो गया। शनि मंदिर के समीप रायगढ़ की ओर से आ रही एक माजदा वाहन ने सड़क किनारे गार्डन के बाहर खड़ी स्कूटी और बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा देर रात हुआ, जिससे मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। दुर्घटना में खड़ी दोपहिया वाहनों को नुकसान पहुंचा है, लेकिन राहत की बात यह रही कि घटना के समय आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं है। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने वाहन को हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्राथमिक तौर पर वाहन के अनियंत्रित होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा। घटना के बाद क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई और कुछ समय तक यातायात भी प्रभावित रहा।