नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्यामलाल साहू सहित पदाधिकारियो ने ली शपथ जिला अधिवक्ता संघ का शपथ ग्रहण समारोह हुआ आयोजित





एआई सिर्फ टूल है, इसमें कोई मानवीय संवेदनाएं नहीं,ड्राफ्टिंग में ना करें ए आई का उपयोग- जयदीप गर्ग प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश
सक्ती – जिला अधिवक्ता संघ सक्ती के शपथ ग्रहण समारोह का शुभारंभ वीणा वादिनी मां सरस्वती एवं भारत माता के तेल चित्र पर दीप प्रज्वलन कर हुआ तत्पश्चात कार्यक्रम का मंच संचालन करते हुए सीनियर एडवोकेट एवं अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष संदीप सिंह बनाकर एवं वरिष्ठ अधिवक्ता तथा छत्तीसगढ़ बार काउंसिल के पूर्व सदस्य एल डी चंद्रा ने मंच पर मौजूद सभी अतिथियों एवं गणमान्य नागरिकों का स्वागत करते हुए सभी का परिचय कराया तथा जिला अधिवक्ता संघ सक्ती के नवनिर्वाचित पदाधिकारी- सदस्यों एवं अधिवक्ता साथियों द्वारा सभी अतिथियों का बैच लगाकर एवं पुष्पाहार तथा गुलदस्ता भेंटकर स्वागत किया गया एवं इस दौरान मुख्य अतिथि जयदीप गर्ग (प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, जांजगीर-चांपा) कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री के.एल. चरयाणी (प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय जांजगीर-चांपा) ने की एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती लीना अग्रवाल (द्वितीय जिला एवं अति. सत्र न्यायाधीश, सक्ती), प्रशांत कुमार शिवहरे (प्रथम जिला एवं अति. सत्र न्यायाधीश, सक्ती), कु. पुष्पलता मारकण्डेय (अपर जिला एवं सत्र न्यायधीश एफ.टी. सी. सक्ती) , सुश्री शुभदा गोयल (मुख्य न्यायायिक मजिस्ट्रेट सक्ती), कु. अंकिता देवदास (नयाविक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी सक्ती), अमृत विकास तोपनो (कलेक्टर जिला सक्ती), प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (पुलिस अधीक्षक जिला सक्ती), नोबेल कुमार वर्मा (वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पूर्व मंत्री म.प्र. शासन) जिला अधिवक्ता संघ सक्ती के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्यामलाल साहू ,सचिव नरेंद्र कुमार पटेल , नगर पालिका परिषद सक्ती के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सक्ती सुश्री कावेरी मरकाम प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
कार्यक्रम का स्वागत उद्बोधन देते हुए नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्यामलाल साहू ने कहा कि आज मुझे अधिवक्ता साथियों ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। एवं मुझे विश्वास है की जिम्मेदारी का मैं पूरी तत्परता के साथ निर्वहन करूंगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री नोबेल कुमार वर्मा ने कहा कि सन 1984 में मैं एवं श्यामलाल साहू ने इसी न्यायालय कि सीढ़ियों के किनारे एक टेबल लगाकर अधिवक्ता के रूप में शुरुआत की थी तथा उस समय की तकनीक और आज की तकनीक में काफी बदलाव आ चुका है। एवं हमें समय के हिसाब से परिवर्तनशील होना पड़ेगा। कार्यक्रम को कुटुंब न्यायालय के अध्यक्ष चारयानी जी ने भी संबोधित करते हुए कहा कि आज का समय परिवर्तनशील है तथा जो व्यक्ति परिवर्तन के साथ अपने आप को ढालता है निश्चित रूप से वह जीवन में आगे बढ़ता है। कार्यक्रम के दौरान प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश जयदीप गर्ग ने जिला अधिवक्ता संघ सक्ती की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शपथ दिलाई तथा शपथ ग्रहण के बाद सभी अधिवक्ता साथियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारी सदस्यों को गुलदस्ता देकर स्वागत भी किया।
जिला अधिवक्ता संघ सक्ती के नवनिर्वाचित पदाधिकारीगण एवं कार्यकारिणी सदस्यगण
अध्यक्ष- श्यामलाल साहू, उपाध्यक्ष- 1. अश्विनी राठौर , 2. सुश्री- अन्नपूर्णा राठौर , सचिव- नरेंद्र पटेल , कोषाध्यक्ष- कु अंजना कंवर, सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा सचिव- अरविंद भारद्वाज, सह सचिव- फलित राम लहरे, ग्रंथपाल- दिनेश कुमार जायसवाल , कार्यकारिणी सदस्य:- राहुल स्वर्णकार, संतोष यादव ,वीरेंद्र उपाध्याय , श्रीमती शिल्पा गर्ग, श्रीमती उमा वर्मा , श्रीमती रमा द्विवेदी ने शपथ ग्रहण किया।
जांजगीर चांपा जिले के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश जयदीप गर्ग ने 17 जून को जिला न्यायालय परिसर सक्ती में आयोजित जिलाअधिवक्ता संघ सक्ती की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि ए आई सिर्फ टूल है, ए आई में कोई मानवीय संवेदनाएं नहीं है। जबकि न्याय का क्षेत्र मानवीय संवेदनाओं से भी होता है एवं न्यायाधीश को अपने फैसला सुनाते समय मानवीय पहलुओं का भी ध्यान रखना होता है। श्री गर्ग ने कहा कि ए आई की तकनीक पर आप ज्यादा भरोसा ना करें उसका लाभ ले। किंतु कभी भी न्यायालय के काम में ड्राफ्टिंग इत्यादि में अपनी बुद्धि का ही उपयोग करें ।
न्यायालय परिसर सक्ती में आयोजित जिला अधिवक्ता संघ के शपथ ग्रहण समारोह में काफी संख्या में अधिवक्ता साथी, शहर के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, मीडिया के साथी मौजूद थे। तथा सभी आगंतुक अतिथियों के सम्मान में रात्रि भोज का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन जिला अधिवक्ता संघ सक्ती के सचिव नरेंद्र कुमार पटेल ने करते हुए सभी अतिथियों एवं नागरिको का कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए धन्यवाद किया।




