जवाहर नवोदय विद्यालय चिस्दा में कक्षा 11वीं कॉमर्स संकाय में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित

सक्ती – जिला सक्ती अंतर्गत पीएम स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय चिस्दा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 11वीं कॉमर्स संकाय में रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु ऑफलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार ऐसे इच्छुक विद्यार्थी, जिन्होंने शैक्षणिक सत्र 2025-26 में सीबीएसई अथवा राज्य सरकार से संबद्ध किसी सरकारी या शासन से मान्यता प्राप्त विद्यालय से कक्षा 10वीं की परीक्षा 60 प्रतिशत या उससे अधिक अंकों के साथ उत्तीर्ण की हो, वे आवेदन कर सकते हैं। आवेदक की जन्मतिथि 01 जून 2009 से 31 जुलाई 2011 के मध्य (दोनों तिथियां सम्मिलित) होना आवश्यक है। आवेदन पत्र नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट से प्राप्त किए जा सकते हैं। पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन पत्र विद्यालय के ई-मेल jnvsakti@gmail.com पर भेजे जा सकते हैं अथवा कार्यालयीन समय में स्वयं उपस्थित होकर जवाहर नवोदय विद्यालय चिस्दा में जमा किए जा सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 25 जून 2026 निर्धारित की गई है। विद्यार्थियों का चयन प्रावीण्य सूची के आधार पर किया जाएगा।




