सक्ती
आबकारी वृत्त मालखरौदा द्वारा अवैध शराब कारोबारी पर बड़ी कार्रवाई

सक्ती – सक्ती कलेक्टर के निर्देश पर और प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में आबकारी वृत्त मालखरौदा में दौरान गश्त मुखबिर द्वारा ग्राम फगुरम में संधी चौहान पिता परदेशी राम उम्र 44 वर्ष के द्वारा अपने घर में महुआ शराब बनाकर रखने व विक्रय की सूचना पर तत्काल मय स्टाफ जांच कार्यवाही करने पर उसके रहवासी मकान के आंगन में छुपाकर रखे प्लास्टिक की पन्नी व पाउच में भरी कुल मात्रा 8.1 लीटर महुआ शराब बरामद हुआ । इसी तरह ग्राम अण्डा थाना मालखरौदा में अश्वनी वारे पिता सुखाऊ राम उम्र 38 वर्ष के रहवासी मकान के बड़ी में छुपा कर रखे दो प्लास्टिक की जरीकेन में भरी 10 लीटर महुआ शराब बरामद होने से धारा 34(2) के तहत कार्यवाही कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल निरुद्ध किया गया ।




