मारवाड़ी महिला सम्मेलन की राष्ट्रीय व प्रांतीय पदाधिकारियों का स्वागत

बाराद्वार। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा राठी, राष्ट्रीय सचिव बबीता बगड़िया, राष्ट्रीय अंचल प्रमुख रेखा महमिया, प्रांतीय अध्यक्ष उमा छपारिया, प्रांतीय सचिव सीमा गुप्ता, प्रांतीय सह सचिव सीमा भंडारी का बाराद्वार नगर आगमन हुआ, इस दौरान अग्रसेन भवन में स्थानीय पदाधिकारियो ने उनका आत्मीय स्वागत किया। स्थानीय अग्रसेन भवन में एक समारोह का भी आयोजन किया गया था। बाराद्वार शाखा की अध्यक्ष मंजू जिंदल ने मारवाड़ी महिला समिति द्वारा नगर में किये गये कार्यों की जानकारी दी व आगे की कार्य योजना के बारे में बताया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा राठी ने कहा मातृ शक्ति पॉजिटिव एनर्जी द्वारा किस प्रकार हम अपने परिवार को संस्कारित कर सकते है। राष्ट्रीय सचिव बबीता बगड़िया ने अधिकमास का हमारे व्यक्तित्व को जोड़कर बहुत ही प्रभावशाली बातें बताई। राष्ट्रीय अंचल प्रमुख रेखा महमिया के द्वारा मजबूती से समाज सेवा के कार्य करने की बाते कही एवं अधिवेशन से संबंधित जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में कांता जिंदल, मंजू जिंदल, सत्यभामा केडिया, आशा अग्रवाल, रज्जो केडिया, संगीता जिंदल, प्रीति शर्मा, किरण साँवड़िया, नीलिमा जिंदल, रिंकी अग्रवाल सहित अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की पदाधिकारी, सभी सदस्य व पूर्व पदाधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद थी। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन के द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा राठी के हांथो अग्रवाल सेवा समिति के अध्यक्ष राकेश कुमार अग्रवाल, उपाध्यक्ष कैलाश अग्रवाल, सचिव प्रकाश अग्रवाल को व्हीलचेयर प्रदान की गई। महिला समिति द्वारा किये इस अनुकरणीय कार्य की नगर के अग्रवाल समाज ने सराहना की।




