सक्ती

सीएमएचओ पूजा अग्रवाल के निर्देशन में शासकीय अस्पतालों में चलाया गया विशेष स्वच्छता अभियान

सीएमएचओ पूजा अग्रवाल के निर्देशन में शासकीय अस्पतालों में चलाया गया विशेष स्वच्छता अभियान kshititech
सीएमएचओ पूजा अग्रवाल के निर्देशन में शासकीय अस्पतालों में चलाया गया विशेष स्वच्छता अभियान kshititech

सक्ती ‌। जिले के कलेक्टर अमृत विकास टोपनो के निर्देश पर एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूजा अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले के समस्त शासकीय अस्पतालों में विशेष स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। अभियान के अंतर्गत अस्पताल परिसरों, वार्डों, ओपीडी, शौचालयों एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थानों की व्यापक साफ-सफाई की गई तथा स्वच्छता बनाए रखने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। इस अवसर पर अधिकारियों एवं स्वास्थ्य कर्मचारियों ने स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने का संकल्प लिया। स्वच्छता अभियान का उद्देश्य मरीजों एवं आमजन को बेहतर एवं स्वच्छ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि इसे हर गुरुवार को नियमतः करना है , जिससे मरीज़ो को स्वच्छ वातावरण मिल सके और इन्फेक्शन के चांसेस कम हो।