सक्ती

स्वच्छता अभियान कार्यक्रम अंतर्गत सक्ती और डभरा में चला विशेष सफाई अभियान

स्वच्छता अभियान कार्यक्रम अंतर्गत सक्ती और डभरा में चला विशेष सफाई अभियान kshititech

सक्ती – कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशन मे  नगर पालिका परिषद सक्ती द्वारा स्वच्छ भारत मिशन एवं स्वच्छता अभियान कार्यक्रम के तहत आज सुबह जिला चिकित्सालय परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। सुबह 7 बजे से शुरू हुए इस अभियान में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों तथा शहरवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया। कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद सक्ती अध्यक्ष श्याम सुन्दर अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, अधिकारी कर्मचारी एवं शहरवासी उपस्थित रहे। सभी ने जिला चिकित्सालय परिसर में श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया तथा नागरिकों से अपने आसपास के क्षेत्रों को साफ-सुथरा रखने का आह्वान किया। इसी प्रकार नगर पंचायत डभरा अंतर्गत अटल परिसर पर स्वच्छता अभियान और स्वच्छता शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
        अभियान के दौरान स्वच्छ वातावरण, स्वस्थ समाज और जनभागीदारी के महत्व पर बल दिया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि जन आंदोलन है, जिसमें प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने लोगों से नियमित रूप से स्वच्छता गतिविधियों में भाग लेने और अपने शहर व गाव को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने का संकल्प लेने की अपील की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों की सहभागिता ने यह संदेश दिया कि सक्ती जिले में स्वच्छता को लेकर जनजागरूकता लगातार बढ़ रही है और प्रशासन तथा आमजन मिलकर स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण की दिशा में कार्य कर रहे हैं। जिला चिकित्सालय परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान के दौरान अपर कलेक्टर बीरेंद्र लकड़ा, अपर कलेक्टर बालेश्वर राम, अपर कलेक्टर के एस पैंकरा, एसडीएम सक्ती सुश्री कावेरी मरकाम, नगर  पालिका परिषद सक्ती सीएमओ प्रहलाद पांडे, रामनरेश यादव सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, अधिकारी कर्मचारीगण आदि उपस्थित रहे।