सक्ती

लीनेस क्लब सक्ती एवं जूनियर क्लब ” अरुणिमा” द्वारा स्वच्छता दिवस पर विशेष जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया

सक्ती ‌। ऑल इंडिया लीनेस क्लब सक्ती डिस्ट्रिक सी जी 1 स्वर्णिम के जूनियर क्लब सक्ती “अरुणिमा ” के द्वारा चार्टर अध्यक्ष लीनेस शहनाज बानो के नेतृत्व में मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर एक कार्यशाला का आयोजन स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय कसेर पारा में किया गया । इस दिवस पर मासिक धर्म और उनसे जुड़े सवालों पर खुलकर बात किया गया तथा क्लब की सचिव निकहत करीम मलिक द्वारा बच्चियों को संबोधित करते हुए मासिक धर्म स्वच्छता के महत्व को समझाया गया एवं समाज में मासिक धर्म को लेकर जो शर्म और अवधारणाएं हैं उन्हें दूर कर बच्चियों से खुलकर बातचीत करने का प्रयास किया गया और उनकी शंका का समाधान भी किया गया इस कार्यशाला में नियमित साफ सफाई सेनेटरी पैड का सही उपयोग उनका निपटान तथा मासिक धर्म के समय स्वच्छता कैसे बनाए रखें इसको लीनेस रीता राज द्वारा विस्तार से समझाया गया तथा मासिक धर्म के समय होने वाले दर्द को बिना किसी दवाई के योगाभ्यास से कैसे दूर कर सकते हैं यह भी बताया गया तथा सभी उपस्थित बच्चियों महिलाएं एवं बालिकाओं द्वारा मासिक धर्म शपथ लिया गया और अंत में बच्चों को क्लब के द्वारा सेनेटरी पैड का वितरण किया गया जूनियर क्लब के पीएसटी द्वारा पोस्टर के माध्यम से भी लोगो को जागरूकता किया गया इस कार्यक्रम में विद्यालय प्रशासन, जूनियर पीएसटी, एवं उनके साथ लीनेस अनीता सिंह, चेयरपर्सन लीनेस संगीता तिवारी, लीनेस रीता राज तथा अन्य सदस्य उपस्थित रहे।