सक्ती
नहीं रहे सक्ती के प्रतिष्ठित व्यवसायी सुभाष अग्रवाल


सक्ती – सक्ती शहर की प्रतिष्ठित फ़र्म स्टेशन रोड निवासी सूरजभान स्टोर्स के संचालक सुभाष अग्रवाल का आज दिनांक 31 मई 2026 दिन रविवार को सुबह 7:00 बजे आकस्मिक निधन हो गया वे जगत कुछ महीनो से अस्वस्थ चल रहे थे। तथा उनका लगातार उपचार जारी था। सुभाष अग्रवाल का अंतिम संस्कार आज दिनांक 31 मई 2026 दिन- रविवार को शाम 4:00 बजे स्थानीय मारवाड़ी मुक्तिधाम सक्ती में किया गया। उनकी अंतिम संस्कार यात्रा उनके गृह निवास वार्ड क्रमांक- 15 सूरजभान स्टोर्स अशोक टॉकीज के सामने सक्ती से निकली। सुभाष अग्रवाल के निधन पर अग्रवाल समाज सहित विभिन्न सामाजिक, व्यापारिक, धार्मिक संगठनों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।वे मृदुभाषी मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे एवं अपने पीछे भरा पूरा परिवार बिलखता छोड़ गए है



